Terrorist Attack Alert Punjab: पंजाब में ख़ुफ़िया अलर्ट, ISI पब्लिक प्लेस पर करा सकती है आतंकी हमले

नेशनलTerrorist Attack Alert Punjab: पंजाब में ख़ुफ़िया अलर्ट, ISI पब्लिक प्लेस पर...

Date:

ख़ुफ़िया एजेंसियों की मानें तो पंजाब इन दिनों आतंकियों के टारगेट पर है, जिसमें चंडीगढ़ और मोहाली में कोई बड़ी घटना अंजाम देने की बात हो रही है. ख़ुफ़िया एजेंसियों द्वारा जारी अलर्ट में कहा गया है कि पडोसी पाकिस्तान की ख़ुफ़िया एजेंसी ISI यहाँ कुछ सार्वजानिक स्थलों को अपना निशाना बना सकती है. अलर्ट जारी होने के बाद राज्य की पुलिस और इंटेलिजेंस एजेंसियों के साथ केंद्रीय ख़ुफ़िया एजेंसियों ने आपस में कोआर्डिनेशन बनाकर निगरानी की बात कही गयी है. इससे पहले भी ख़ुफ़िया एजेंसियों को जानकारी मिली थी कि पंजाब के 10 राजनेताओं पर हमला हो सकता है.  

खुफिया एजेंसियों की ओर से जिन 10 राजनेताओं की लिस्ट भेजी प्रदेश पुलिस को भेजी गयी थी उनमें कांग्रेस के कई नेताओं के नाम भी शामिल हैं. पंजाब पुलिस ने इस मामले में 15 अगस्त से पहले चार लोगों को गिरफ्तार किया था. उनसे कड़ी पूछताछ में पता चला था कि उनके निशाने पर दिल्ली, मोहाली और मोगा थे, इन लोगों ने लक्षित हत्याओं की बात भी मानी थी. 

Read also: Gujarat Chunavi Dangal: गुजरात सरकार में उथल पुथल, दो मंत्रियों की छुट्टी

ख़ुफ़िया अलर्ट को लेकर पंजाब पुलिस और महाराष्ट्र एटीएस एक ज्वाइंट ऑपरेशन में एक संदिग्ध पकड़ा गया था जो पंजाब पुलिस के एक सब इंस्पेक्टर दिलबाग सिंह की कार में बम लगाने की योजना बना रहा था. महाराष्ट्र एटीएस ने शनिवार को शिरडी से राजेंद्र नाम के इस व्यक्ति को गिरफ्तार किया. इस ऑपरेशन में गिरफ्तार आरोपी को पंजाब पुलिस की टीम को सौंप दिया गया था. पंजाब पुलिस ने इस मामले में और खुलासे और अपराध में शामिल संदिग्धों को पकड़ने के लिए कई टीमें गठित कर अलग-अलग राज्यों में रवाना की है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related