Gold Silver price today, 7 February, 2023: सोना-चांदी में आई तेजी के बीच जानिए आज सराफा बाजार का हाल

नेशनलGold Silver price today, 7 February, 2023: सोना-चांदी में आई तेजी के...

Date:

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना चांदी के दाम में बढ़त जारी है। जिसका असर घरेलू बाजार पर दिखाई दे रहा है। एमसीएक्स सोना अप्रैल वायदा 151 रुपए की तेजी के साथ 57,106 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं, एमसीएक्स चांदी मार्च वायदा 211 रुपए की बढ़त के साथ 67,610 रुपए प्रति किलो पर जारी है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में धातुओं का दाम

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना-चांदी भावों में बढ़त का रुख है। हाजिर सोना 8.90 डॉलर तेजी के साथ 1,873.82 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया है। हाजिर चांदी में भी 0.04 डॉलर प्रति औंस की तेजी है। हाजिर चांदी के भाव 22.32 डॉलर प्रति औंस है।

देश के प्रमुख शहरों में सोने का भाव

सराफा एसोसिएशन के मुताबिक आज देश के प्रमुख शहरों में सोना—चांदी के दामों में तेजी आई है। इस तेजी के मुताबिक सोने-चांदी की कीमतें निम्न प्रकार हैं। मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद, तिरुपति, निजामाबाद, नागपुर और संभलपुर में 22 कैरेट सोने का भाव 52,660 रुपए प्रति 10 ग्राम है। जबकि दिल्ली, लखनऊ, नोएडा, गाजियाबाद,चंडीगढ़ और गुड़गांव में 22 कैरेट सोने का भाव 52,810 रुपए प्रति 10 ग्राम हैं। जबकि चेन्नई, कोयंबटूर, मदुरै और तिरुनेलवेली में 22 कैरेट सोने की कीमत 53,650 रुपए प्रति 10 ग्राम हैं। पटना, सूरत, मेंगलोर और मैसूर में 22 कैरेट सोने का भाव 52,710 रुपए प्रति 10 ग्राम है।

आज चांदी का भाव

आज 7 फरवरी को देश के प्रमुख महानगरों मुंबई, दिल्ली, लखनऊ, कोलकाता, जयपुर, पटना, गुड़गांव गाजियाबाद, नोएडा और मेरठ में चांदी के दाम 71,200 रुपए प्रति किलोग्राम हैं। चेन्नई, कोयंबटूर, मदुरै, विशाखापतनम, राउरकेला, वारंगल, बरहमापुर, और अनंतपुर में चांदी का भाव 74,000 रुपए प्रति किलोग्राम है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...