महाराष्ट्र में जारी राजनीतिक संकट के बीच बस कुछ देर पहले ही फ्लोर टेस्ट पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने उद्धव सरकार को जहाँ बड़ा झटका दिया है वहीँ बागी शिंदे गट को बड़ी राहत दी है. सुप्रीम कोर्ट ने कोर्ट ने स्पष्ट कर दिया कि राज्यपाल के निर्देशानुसार फ्लोर टेस्ट कल ही होगा. फ्लोर टेस्ट के इस पूरे मामले में अभिषेक मनु सिंघवी ने शिवसेना का पक्ष रखा था तो वहीं नीरज किशन कौल ने शिंदे गुट की तरफ से कोर्ट में अपनी दलील रखी.
बता देना कि इससे पहले महाराष्ट्र के राज्यपाल ने अब मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को खत लिखकर कहा था कि मुझे दो चिट्ठियां मिलीं है जिनमें कहा गया है कि आप अल्पमत में हैं. गौरतलब है कि मंगलवार की रात बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस, बीजेपी के महाराष्ट्र अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल और दूसरे नेताओं ने गवर्नर कोशियारी से मुलाकात की थी. बीजेपी ने मांग की थी कि शिवसेना के 39 विधायकों ने MVA सरकार से समर्थन वापस ले लिया है इसलिए उद्धव सरकार से फ्लोर टेस्ट का सामना करने के लिए कहा जाए.
Read also: Sonia Gandhi के निजी सचिव ने खेला लव,सक्स धोखा का खेल,जांच में जुटी पुलिस
इससे पहले आज उद्धव सरकार की कैबिनेट मीटिंग में कई अहम फैसले किए गए. औरंगाबाद और उस्मानाबाद ज़िलों का नाम बदल दिया गया. इसके साथ ही नवी मुंबई एयरपोर्ट का नाम भी स्वर्गीय दि.बा. पाटील के नाम पर करने का प्रस्ताव पास किया गया. मीटिंग के अंत में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने सभी सहयोगी पार्टियों के सदस्यों का आभार व्यक्त किया, उद्धव ने कहा कि मुझे अपने लोगों ने ही धोखा दिया. उद्धव के उद्बोधन से ऐसा लग रहा था जैसे वो कोई विदाई भाषण दे रहे हों.
मुख्यमंत्री द्वारा द्वारा बुलाई गयी कैबिनेट मीटिंग करीब डेढ़ घंटे तक चली. कैबिनेट मीटिंग के बाद एनसीपी प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटील ने कहा, ‘मुख्यमंत्री ने अब तक महा विकास आघाड़ी सरकार बहुत अच्छी तरह से चलाई. जयंत पाटील ने कहा सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद बहुमत परीक्षण किया जाएगा.
Read also: Breaking News: राजस्थान में रेड अलर्ट,पूरे प्रदेश में धारा 144, इंटरनेट पर प्रतिबंध
वहीँ कांग्रेस पार्टी ने औरंगाबाद का नाम संभाजीनगर किए जाने के मुद्दे पर कहा कि पार्टी ने कभी भी छत्रपति शिवाजी महाराज और संभाजी महाराज के नाम का विरोध नहीं किया है. इसलिए औरंगाबाद का नाम संभाजीनगर उस्मानाबाद ज़िले का नाम छत्रपति शिवाजी महाराज के नाम किए जाने का वो विरोध नहीं करेगी.’

