आरबीआई:- अभी हाल ही में आरबीआई के गवर्नर शशिकांत दास ने बढ़ती महंगाई पर लगाम कसने के लिए रेपो रेट में वृद्धि की थी। वही अब खबर है कि आरबीआई के डिप्टी गवर्नर माइकल पात्रा ने उन निवेशकों के भविष्य को लेकर चिंता जाहिर की है जो अपने धन को शेयर बाजार में निवेश करते हैं। माइकल में कहा है कि घरेलू अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए कोशिश जारी है। इसी कोशिश को सफल बनाने के उद्देश्य से अभी ब्याज दरों में ओर इजाफा देंखने को मिल सकता है। सभी को सचेत रहने की आवश्यकता है।
उन्होंने कहा है कि शेयर बायर के निवेशकों के लिए आगामी समय चिंताजनक हो सकता है और उन्हें काफी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। क्योंकि आज देश की अर्थव्यवस्था की रफ्तार धीमी है। कम्पनियों को मुनाफा कम हो रहा है। लोग घाटे का बिजनेस कर रहे हैं। वही बैंक ब्याज दरों को बढ़ा रहे हैं। जो निवेशकों को शेयर बाजार से दूर कर सकते हैं। क्योंकि शेयर बाजर की स्थिति पहले से गड़बड़ है और निवेशकों का काफी धन डूब चुका है।
उन्होंने कहा, आगामी समय शेयर मार्केट पर भारी पड़ सकता है क्योंकि इस समय ऐसी परिस्थिति बन रही है कि निवेशकों का रुझान शेयर बाजार से कम हो रहा है। एक ओर जहां निवेशकों का काफी पैसा शेयर मार्केट में डूब गया है। वही दूसरी ओर बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज दरों में इजाफा कर रहे हैं जो निवेशकों का ध्यान अपनी ओर खींच रहे हैं और निवेशकों का रुझान बैंक में अपना पैसा इन्वेस्ट करने को लेकर बढ़ रहा है।

