PM Modi US Visit: आने वाले सप्ताह में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका के दौरे पर होगें। उससे पहले दोनों देशों के बीच संबंधों को मजबूती देने के लिए वार्ताओं और कार्यक्रमों का दौर जारी है। पीएम मोदी की अमेरिका यात्रा से पहले अधिकारिक दौर की वार्ताओं के दौर में हर क्षेत्र में भारत और अमेरिका के रिश्तों को मजबूत करने की कोशिश हो रही है।
व्हाइट हाउस अधिकारी कर्ट कैंपबेल ने हडसन इंस्टीट्यूट थिंक टैंक के एक कार्यक्रम में कहा कि आज सभी वैश्विक मंच पर भारत की महत्वपूर्ण भूमिका को समझ रहा है। उन्होंने कहा कि यह भूमिका केवल रणनीतिक ही नहीं है बल्कि आर्थिक दृष्टि से भी काफी महत्वपूर्ण है। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका यात्रा, भारत-अमेरिका के बीच संबंधों को वैश्विक मंच पर अमेरिका के लिए सबसे महत्वपूर्ण साबित होगी।
व्हाइट हाउस के शीर्ष अधिकारी ने कहा है कि कारोबारी समूह भारत को वैश्विक स्तर पर विविधता की रणनीति के तहत देख रहे हैं। नई आपूर्ति श्रृंखला और निवेश के अवसरों की तलाश कर रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के सहायक और हिंद-प्रशांत के समन्वयक कर्ट कैंपबेल ने कहा, भारत और अमेरिका के बीच संबंध कुछ सालों में विकसित हुए हैं। यह अब विश्वास और भरोसे के उस स्तर पर हैं जहां एक दशक पहले नहीं थे।
उन्होंने कहा कि अमेरिका और भारत दोनों अपूर्ण लोकतंत्र हैं। दोनों के सामने चुनौतियां हैं। लगता है कि हम इस मामले में चर्चा करेंगे।
उन्होंने कहा, ‘कई व्यापारी समूह और निवेश समूह भारत को वैश्विक स्तर पर विविधता लाने के तहत देख रहे हैं। वे भारत को नई आपूर्ति श्रृंखला और नए निवेश के अवसरों के रूप में देखते हैं। मैं प्रभावशाली प्रवासी भारतीयों के साथ जुड़ा हूं। वह अमेरिका में भारतीय अमेरिकी हैं। जो आगे बढ़ने के संदर्भ में जो देखते हैं, उस पर हमें गर्व है।
कैंपबेल ने हडसन इंस्टीट्यूट थिंक टैंक में कहा, ‘हर कोई वैश्विक मंच पर भारत की महत्वपूर्ण भूमिका को समझ रहा है।’ उन्होंने कहा यह भूमिका रणनीतिक नहीं है। उन्होंने उम्मीद जताई कि पीएम नरेंद्र मोदी की अमेरिका यात्रा भारत-अमेरिका संबंधों को वैश्विक मंच पर अमेरिका के लिए सबसे महत्वपूर्ण संबंध स्थापित करेगी।
21 जून से शुरू हो रही है प्रधानमंत्री की अमेरिका यात्रा
प्रधानमंत्री मोदी इस महीने की 21 तारीख को राष्ट्रपति जो बाइडन और प्रथम महिला जिल बाइडेन के निमंत्रण पर अमेरिका की यात्रा पर जाएंगे। 21 जून से शुरू हो रही चार दिवसीय यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मेजबानी में अमेरिकी राष्ट्रपति और प्रथम महिला 22 जून को राजकीय रात्रिभोज करेंगे। उन्होंने कहा, ‘मुझे उम्मीद है कि यह यात्रा मूल रूप से अमेरिका-भारत संबंधों को वैश्विक मंच पर अमेरिका के लिए महत्वपूर्ण द्विपक्षीय संबंध के रूप में स्थापित करेगी।

