Earthquake: दिल्ली-NCR में आया भूकंप, उत्तराखंड तक हिली धरती

नेशनलEarthquake: दिल्ली-NCR में आया भूकंप, उत्तराखंड तक हिली धरती

Date:

नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में आज भूकंप के झटके महसूस किए गए। दिल्ली NCR में आए भूकंप से उत्तराखंड की धरती भी हिल गई। दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटके लगे। भूकंप दोपहर को महसूस किया गया। बताया जा रहा है कि भूकंप का केंद्र नेपाल में था। राहत की बात है कि कहीं से जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।


नेपाल में भूकंप का केंद्र

नेपाल के राष्ट्रीय भूकंप निगरानी और अनुसंधान केंद्र ने भूकंप की जानकारी दी है। दी गई जानकारी में बताया है कि बाजुरा में बुधवार दोपहर 1.45 मिनट पर भूकंप आया। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.2 मापी गई।


पिथौरागढ़ में भूकंप

बुधवार दोपहर डेढ़ बजे उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। भूकंप की तीव्रता 4.4 मापी गई थी। भूकंप का केंद्र पिथौरागढ़ से 143 किमी दूर जमीन के 10 किमी अंदर था। एनसीआर में भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.8 रही। दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटके काफी हल्के थे। इस कारण से कहीं जान माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।


लगातार आ रहे भूकंप खतरे का संकेत

लगातार आ रहे भूकंप कहीं बडे़ खतरे का संकेत तो नहीं हैं। ऐसा भू वैज्ञानिकों का मानना है। पिथौरागढ़ में बुधवार को दोपहर 1.30 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता 4.4 थी। इसके अलावा बागेश्वर में भूकंप के झटके महसूस किए गए। बता दें तुर्की में भूकंप से जानमाल का नुकसान हो चुका है। एनसीआर में भूकंप के झटके ऐसे समय पर आए, जब तुुर्की और सीरिया में भूकंप ने तबाही मचाई है।


घरों से बाहर आए लोग

भूकंप आने की जानकारी के बाद एनसीआर में लोग घरों से बाहर आ गए। लोगों ने भूकंप की जानकारी अपने जानकारों को भी दी। जिससे लोगों में दहशत फैल गई। नोएडा और गाजियाबाद के अलावा मेरठ में भी लोग घरों से बाहर आ गए। नोएडा में ऊंची इमारत में काम करने वाले लोग मैदान में आए।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

स्वाद के साथ सेहत भी देते हैं गर्मी में कूल कूल शेक

न्यूज डेस्क : गर्म मौसम में फ्रूट शेक का...