रक्षामंत्री Rajnath Singh आईटीबीपी जवानों के साथ मनाएंगे विजयादशमी

नेशनलरक्षामंत्री Rajnath Singh आईटीबीपी जवानों के साथ मनाएंगे विजयादशमी

Date:

नई दिल्ली। देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह उत्तराखंड में चीन सीमा पर स्थित अग्रिम चौकी पर सेना और आईटीबीपी के जवानों के साथ विजयादशमी मनाएंगे। इस मौके पर वह सेना के शस्त्र पूजन कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। उनका बदरीनाथ दर्शन का कार्यक्रम है। पार्टी से जुड़े सूत्रों के मुताबिक राजनाथ सिंह के दौरे की पुष्टि हो चुकी है। अपने दो दिवसीय दौरे पर राजनाथ सिंह आज मंगलवार को जौलीग्रांट स्थित देहरादून एयरपोर्ट पर शाम को पहुंचेंगे। इस दौरान रक्षामंत्री का स्वागत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एयरपोर्ट पर करेंगे।

जहां से रक्षा मंत्री देहरादून में सेना से जुड़े एक कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचेगे। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह गढ़ी कैंट स्थित सेना के गेस्ट हाउस में आज रात्रि विश्राम करेंगे। कल सुबह बुधवार को रक्षामंत्री बदरीधाम पहुंचेंगे। जहां बदरीनाथ धाम में दर्शन करेंगे। इसके बाद रक्षामंत्री चमोली जिले के माणा से चीन सीमा पर सेना की रताकोण पोस्ट पर सैनिकों के साथ विजयादशमी पर्व मनाने पहुंचेगे। वहां से लौटकर वह जौलीग्रांट एयरपोर्ट से सीधे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related