Google Flights : Google ने हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए सबसे सस्ती फ्लाइट टिकट बुकिंग टूल लॉन्च किया है। जहां पर सबसे सस्ती फ्लाइट टिकट मिलेगी। Google ने यह भी दावा किया है कि अगर फ्लाइट टिकट सस्ती नहीं हुई तो यात्री अपने पैसे वापस ले सकते हैं। Google Flights ने नया फीचर शुरू किया है। जिसे देखकर सस्ती फ्लाइट टिकट की तलाश कर रहे यात्री जरूर खुश होंगे।
नया फीचर आने वाले शुरू कर दिया गया है। जो यूजर्स को सबसे कम कीमत पर फ्लाइट बुक करने में मदद करेगा। ये Google यूजर्स को बताएगा कि किस समय सबसे सस्ती फ्लाइट टिकट खरीद सकते हैं। Google ने अपने ब्लॉग में कहा है कि ट्रेंड डेटा के आधार पर ये देख सकेंगे कि सबसे कम कीमत में हवाई टिकट कब बुक होती है।
ऐसे काम करेगा फीचर
इसको ऐसे समझें कि गूगल फ्लाइट का फीचर बताएगा कि हवाई टिकट बुक के लिए सबसे सही समय क्या है। उदाहरण के तौर पर अगर क्रिसमस के लिए हवाई टिकट बुक करने की सोच रहे हैं तो हवाई टिकट बुक करने का सही समय क्या होगा। ये Google फीचर बताएगा। आमतौर पर देखा गया है कि किसी यात्रा के लिए अगर दो महीने पहले टिकट की बुकिंग की जाए तो वह सस्ती होती है।
दावा गलत तो गूगल वापस करेगा पैसा
Google ने पोस्ट में कहा कि हमारे प्लैटफॉर्म पर फ्लाइट की जो प्राइस यूजर्स को मिलेगी। वो गारंटेड सबसे कम ही होगी। यानी जिस समय टिकट बुकिंंग की गई है। उस समय से लेकर फ्लाइट के डिपार्चर तक उससे सस्ती टिकट नहीं मिलेगी। अगर मिली तो दोनों के अंतर को गूगल वापस करेगा।
गूगल ने पोस्ट में कहा कि हम विशेष रूप से आश्वस्त हैं कि आज जो किराया देख रहे हैं वह फ्लाइट डिपार्चर से पहले कम नहीं होगा। जब आप इनमें से फ्लाइट बुक करते हैं। हम निगरानी करेंगे टेकऑफ से पहले हर दिन दाम और यदि कीमत कम होती है तो हम Google Pay के जरिए अंतर का भुगतान वापस करेंगे।

