Weather Update: तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश से मौसम में आया बदलाव, आज भी बारिश के आसार

नेशनलWeather Update: तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश से मौसम में आया...

Date:

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली और एनसीआर के जिलों में देर रात से तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश से मौसम में बदलाव आया है। इसके चलते तापमान में कर्मी आई है। बारिश और तेज हवाओं से दिल्ली-एनसीआर में लोगों को भीषण गर्मी और लू से निजात मिली है। इस बीच, मौसम विभाग ने देश के कई हिस्सों में बारिश का अलर्ट जारी किया। इस समय दक्षिण पश्चिम मानसून पहले से ही अरब सागर के अलावा महाराष्ट्र,गुजरात,मध्य प्रदेश से आगे आगे बढ़ चुका है। मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है कि मानसून अगले दो तीन दिन में ओडिशा,छत्तीसगढ़,  बिहार,झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में आगे बढ़ेगा। मानसून के चलते बंगाल की खाड़ी और उससे सटे पूर्वी भारत की तरफ तेज दक्षिण-पश्चिमी हवाएं चलने से भीषण बारिश का अनुमान है।

Also read: रेल मंत्री ने खजुराहो के लिए वंदे भारत ट्रेन की घोषणा की

इससे अगले पांच दिनों में पूर्वोत्तर, हिमालयी पश्चिम बंगाल,सिक्किम में जोरदार बारिश की संभावना है। बता दें कि गुरुवार की रात से शुरू हुई बारिश से मौसम पूरी तरह से बदल गया है। मौसम विभाग ने पहले ही 16 से 18 जून तक बारिश की चेतावनी जारी की थी। आज हालांकि आसमान में काले बादल हैं जो कि दिन में बारिश कर सकते हैं। वहीं इस समय मेघालय,असम और अरुणाचल के जिलों में भारी बारिश हो रही है। आने वाले 24 घंटे के भीतर उत्तराखंड के अलावा बिहार, झारखंड और पंजाब में भारी बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक झारखंड,बिहार,ओडिशा में तेज हवा के साथ बारिश की संभावना जताई है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related