लोकसभा चुनाव 2024: PMGKAY के तहत 5 साल तक और मिलेगा गरीबों को फ्री राशन

नेशनललोकसभा चुनाव 2024: PMGKAY के तहत 5 साल तक और मिलेगा गरीबों...

Date:

लोकसभा चुनाव 2024 : लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी में जुटी भाजपा की मोदी सरकार ने एक और चुनावी पैतरा चला है। इसके चलते अब PMGKAY के तत 5 साल तक गरीबों को पांच किलो राशन फ्री में मिलेगा। ये जानकारी केद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने दी। जिसमें उन्होंने कहा कि अगले पांच साल में योजना पर करीब 11.8 लाख करोड़ रुपए का खर्च आएगा। PMGKAY को 2020 में वैश्विक महामारी राहत उपाय के रूप में लागू किया गया था।

केंद्र सरकार ने करीब 80 करोड़ गरीब लोगों को प्रति माह पांच किलोग्राम मुफ्त खाद्य सामग्री देने से जुड़ी PMGKAY योजना को अगले पांच साल के लिए बढ़ा दिया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक में इस संबंध में फैसला किया गया।

31 दिसंबर को खत्म हो रही थी योजना

सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने आज बुधवार को जानकारी दी और कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (PMGKAY) को एक जनवरी 2024 से अगले पांच साल के लिए बढ़ाया गया है। योजना को पहले 31 दिसंबर 2023 तक विस्तार दिया गया था।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया कितना आएगा खर्च

केद्रीय मंत्री ने कहा कि अगले पांच वर्षों में योजना पर करीब 11.8 लाख करोड़ रुपए का खर्च आएगा। पीएमजीकेएवाई को 2020 में वैश्विक महामारी के दौरान गरीबों को राहत के रूप में लागू किया गया था।
इसमें राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) के तहत पांच किलोग्राम सब्सिडी वाली खाद्य सामग्री के अलावा प्रति लाभार्थी को हर महीने पांच किलोग्राम मुफ्त खाद्यान्न प्रदान किया जाता है। कई विस्तारों के बाद दिसंबर 2022 में PMGKAY योजना को मुफ्त राशन प्रदान करने वाले NFSA के अधीन लाया गया।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...