G20 से पहले सरकार का बड़ा फैसला, अमेरिकी बादाम सहित सस्ती होंगी ये चीजें

इंटरनेशनलG20 से पहले सरकार का बड़ा फैसला, अमेरिकी बादाम सहित सस्ती होंगी...

Date:

India G20 meeting: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन भारत G20 बैठक में शामिल होने के लिए आज भारत आ रहे हैं। उनकी यात्रा से पहले सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने अमेरिकी बादाम, दाल और अन्य जरुरी चीजों पर लगने वाले सीमा शुल्क में कटौती की है। बता दें पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस मामले को मुददा बनाया था कि भारत अमेरिका के सामान पर सबसे अधिक टैक्स लगाता है। भारत की सरकार ने G20 से पहले सीमा शुल्क में कटौती करके उनको जवाब दिया है।

बादाम का सबसे अधिक उत्पादन अमेरिका में

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की G20 में शामिल होने की भारत की यात्रा से पहले केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया। केंद्र सरकार ने अब अमेरिकी बादाम, दाल और अन्य जरुरी चीजों पर लगने वाले सीमा शुल्क के टैरिफ को घटा दिया है। सरकार के फैसले से आम जनता को काफी राहत की उम्मीद है। बता दें, बादाम का सबसे अधिक उत्पादन अमेरिका में होता है। भारत-कैलिफोर्निया बादाम का सबसे बड़ा खरीदार है। ऐसे में जब बादाम से टैरिफ घटाया गया है तो भारत में अमेरिकी बादाम और सस्ता होने की उम्मीद है। सरकार का फैसला उस समय आया है जब अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन को जी—20 बैठक में शामिल होने भारत आने के लिए कुछ ही घंटे शेष हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति करीब 3 दिन तक भारत की राजधानी नई दिल्ली में रहेंगे।

ये चीजें होगी सस्ती

अमेरिकी बादाम के अलावा सरकार ने भारत में सबसे अधिक इस्तेमाल की जाने वाली मसूर दाल से कस्टम ड्यूटी हटाई है। बादाम के बाद अमेरिका से सबसे अधिक मसूर दाल भारत आती है। ऐसे में इस पर से कस्टम ड्यूटी हटना आम जनता के लिए राहत की बात है। पीएम मोदी ने जून की अमेरिकी यात्रा के दौरान ऐलान किया था कि वह मसूर सहित कुछ अमेरिकी उत्पादों पर कस्टम ड्यूटी को हटाएंगे। जिसके बाद से अब अमेरिकी बादाम, अखरोट और मसूर शामिल हैं।

भारत को फायदा

बादाम बोर्ड ऑफ कैलिफोर्निया ने बयान में भारत के इस कदम की सराहना की है। ABC ने कहा है कि भारत में उनके बादाम शिपमेंट पर आयात शुल्क अब छिलके पर 35 रुपए प्रति किलोग्राम और अच्छी क्वालिटी वाले बादाम पर 100 रुपए प्रति किलोग्राम हो जाएगा। भारत ने अमेरिकी बादामों पर लागू टैरिफ दरों को छिलके पर 41 रुपए प्रति किलोग्राम और अच्छी क्वालिटी वाले बादाम पर 120 रुपए प्रति किलोग्राम तक बढ़ा दिया था।

एबीसी में तकनीकी और नियामक मामलों की उपाध्यक्ष जूली एडम्स ने इस मामले पर कहा कि वो टैरिफ हटाए जाने से खुश हैं। अब इससे भारत में मांग बढ़ाने और वहां उपभोक्ताओं के लिए लागत कम करने में मदद मिलेगी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...