Mahapanchayat Tyagi Samaj: त्यागी समाज महापंचायत को लेकर नोएडा में अलर्ट जारी, सिविल फोर्स सहित कई कंपनी पीएसी भी तैनात

नेशनलMahapanchayat Tyagi Samaj: त्यागी समाज महापंचायत को लेकर नोएडा में अलर्ट जारी,...

Date:

नोएडा। नोएडा सेक्टर 93-बी स्थित ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में गत पांच अगस्त को महिला से बदसलूकी मामले में गिरफ्तार श्रीकांत त्यागी के समर्थन में आज सांसद डॉ0 महेश शर्मा के खिलाफ त्यागी समाज नोएडा में महापंचायत बुलाई है। त्यागी समाज महापंचायत में पश्चिमी उत्तर प्रदेश,राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली के अलावा अन्य प्रांतों से भी समाज के लोगों के आने की संभावना है। आज रविवार 21 अगस्त को नोएडा के भंगेल स्थित रामलीला ग्राउंड में होने वाली त्यागी समाज की महापंचायत को लेकर नोएडा पुलिस अलर्ट हो गई है। आयोजन स्थल पर रात से ही पुलिस के अलावा फायर विभाग और एलआईयू की टीमें नजर बनाए हैं। सोसाइटी में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

महापंचायत स्थल पर टेंट, दरी,लाइट, कूलर आदि का पूरा इंतजाम हो चुका है। महापंचायत संयुक्त त्यागी स्वाभिमान मोर्चा के आह्वान पर आज सुबह दस बजे से शुरु होगी। त्यागी समाज के लोगों का कहना है कि श्रीकांत त्यागी को गलती की सजा मिलनी चाहिए। लेकिन पुलिस ने जिस तरह से उसकी पत्नी अनु त्यागी और मामी को थाने बुलाकर प्रताड़ित किया वो बहुत ही गलत है। श्रीकांत त्यागी की मामी को पुलिस पांच दिन तक जीप में लेकर घूमती रही। बच्चों को खाना देने पहुंचे छह युवकों पर केस दर्ज कर लिया गया। श्रीकांत त्यागी मामले में छह युवकों पर राजनीति से प्रेरित होकर जेल भेजा गया। इन युवकों पर दर्ज केस बिना शर्त हटाया जाना चाहिए। इसी के साथ मामले की उच्चस्तरीय जांच कराई जानी चाहिए। साथ ही, श्रीकांत से गैंगस्टर एक्ट हटाया जाना चाहिए।

Read also: Big Breaking News: 26/11 दोहराने की धमकी मामले में एक संदिग्ध पकड़ा गया

आज रविवार को महापंचायत को लेकर नोएडा पुलिस अलर्ट मोड है और कल रात से ही पुलिस कर्मियों के तैनाती और उनको डयूटभ् के बारे बीफिंग देते एडिशनल डीसीपी लॉ एंड आर्डर रणविजय सिंह तत्परता से डटे हैं। उन्होंन बताया कि इनपुट के आधार पर पैरामिलिट्री की पांच कंपनियों को, एंटी राइडर्स टीम, सिविल फोर्स सहित लेडी कॉम्पोनेंट्स और ट्रैफिक पुलिस तैनात किया है। पुलिस का कहना है कि महापंचायत में कितने लोग जुटेगे इसका कोई निश्चित आंकड़ा उनके पास नहीं है। लेकिन इनपुट के आधार फोर्स तैनात किया गया है। जिससे कि कोई अप्रिय घटना ना घटे। लॉ एंड ऑर्डर एडिशनल डीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि पैरामिलेट्री की पांच कंपनी, एंटी राइडर्स टीम, सिविल फोर्स के साथ लेडी कॉम्पोनेंट्स और ट्रैफिक पुलिस को तैनात किया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...