बारिश, तेज हवा से फट गया सूरजकुंड पर फहरने वाला राष्ट्रीय ध्वज

मेरठ रीजनबारिश, तेज हवा से फट गया सूरजकुंड पर फहरने वाला राष्ट्रीय ध्वज

Date:


बारिश, तेज हवा से फट गया सूरजकुंड पर फहरने वाला राष्ट्रीय ध्वज

किसी भी विभाग ने फट गये राष्ट्रीय ध्वज को बदलने या उतारने की जहमत नहीं उठाई

मेरठ। महानगर मेरठ के सूरजकुंड पर शान से फहरने वाला राष्ट्रीय ध्वज हाल ही में आई बारिश और तेज हवा के कारण एक बार फिर से फट गया। मगर अब तक किसी भी विभाग ने फट गये राष्ट्रीय ध्वज को बदलने या उतारने की जहमत नहीं उठाई है। रविवार को भी फटा हुआ राष्ट्रीय ध्वज पोल पर फहराता रहा जिसे देखकर लोगों को बेहद निराशा हो रही है। लोगों का कहना है कि कम से कम राष्ट्रीय ध्वज को सम्माानपूर्वक उतारने का कार्य तो अवश्य ही किया जाना चाहिये था।

10 मई 2016 को मेरठ विकास प्राधिकरण ने पहल करते हुए सूरजकुंड पर 41 मीटर ऊंचे पुल पर 20 फुट लंबा तथा 30 फुट चौड़ा राष्ट्रीय ध्वज फहराया था। मेरठ के लिए गौरव का प्रतीक माना जाने वाला यह विशालकाय राष्ट्रीय ध्वज जब हवा के साथ फहरता है तो इसे देखकर देशभक्ति की भावना मन में हिलोरे लेने लगती है। कई दिन से फटे हुए राष्ट्रीय ध्वज को देखकर लोगों को बेहद निराशा हो रही है। लेकिन महानगर विकास प्राधिकरण या नगर निगम की ओर से कोई भी प्रयास राष्ट्रीय ध्वज को बदले जाने अथवा सम्मानपूर्वक उतारने के लिये नहीं किया जा रहा है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related