मेरठ को राहत, 260 कोरोना संक्रमित मिले, 9 की मौत

मेरठ रीजनमेरठ को राहत, 260 कोरोना संक्रमित मिले, 9 की मौत

Date:


मेरठ को राहत, 260 कोरोना संक्रमित मिले,  9 की मौत

संक्रमण और मृत्यु दर कम होते ही लापरवाह होते जा रहे हैं लोग

मेरठ। काफी अरसे से कोरोना संक्रमण से जुझ रहे मेरठ को अब राहत मिलती जा रही है। रविवार को जिले में 260 कोरोना संक्रमित मिले। वहीं कोरोना संक्रमण से 9 मरीजों ने जान गंवाई। कोरोना संक्रमण और इसके कारण होने वाली मौतों के आंकड़ों में कमी आने से स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है। लेकिन संक्रमण और मृत्यु दर कम होने के साथ ही महानगर के बाजारों में भीड़ और सड़कों पर वाहन की संख्या बढ़ गई है। कोरोना की पहली लहर के बाद दिखाई गई लापरवाही अब फिर से सामने आने लगी है। ऐसे में कोरोना संक्रमण को रोक पाना मुश्किल हो सकता है।
रविवार को मेरठ जिले में 260 नये कोरोना संक्रमित मिलने के साथ कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 67822 हो गया है। जिले में कोरोना एक्टिव केस अब 5525 हो गये हैं। आज 809 लोगों को विभिन्न अस्पतालों से डिस्चार्ज किये जाने के बाद कोरोना को मात देने वालो का आंकड़ा 61541 हो गया है। वहीं आज 9 कोरोना संक्रमितों की मौत हो जाने से संक्रमण के कारण जान गंवाने वालों की संख्या 756 हो गयी है। (आंकड़ों का स्रोतः कोविड19इंडिया.ओआरजी)

संक्रमण हुआ कम तो सड़क-बाजारों में बढ़ गयी भीड़

मेरठ को राहत, 260 कोरोना संक्रमित मिले,  9 की मौत

मेरठ जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार और संक्रमण के कारण होने वाली मौतों का आंकड़ा कम होने के साथ लोगों की लापरवाही फिर से बढ़ती जा रही है। महानगर के प्रमुख बाजारों में उमड़ी भीड़ के कारण पैर रखने की भी जगह नहीं होती। ऐसे में सामाजिक दूरी बनाने की बात करना तो बेमानी है। बाजार में पहुंचने वाले ग्राहकों से लेकर दुकानदार तक सही तरीके से मास्क पहनना जरूरी नहीं समझ रहे। वहीं सड़कों पर दौड़ते वाहनों को देख कर लगता ही नहीं की मेरठ में कोरोना संक्रमण मौजूद है।

मेरठ को राहत, 260 कोरोना संक्रमित मिले,  9 की मौत

बेखौफ लोग सड़कों पर वाहन चला रहे हैं और बिना मास्क पहने घूमते नजर आ रहे हैं। कोरोना के खौफ से बेखौफ लोगों के कारण संक्रमण के बढ़ने की आशंका बनी हुई है। सरकार और पुलिस-प्रशासन द्वारा लोगों को चेतावनी देने,जागरूक करने के प्रयास भी इस लापरवाही के चलते नाकाम साबित हो रहे हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...