नई दिल्ली। नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर ईडी ने शिकंजा कस दिया है। नेशनल हेराल्ड मामले में ईडी ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और सांसद राहुल गांधी को तलब किया है। इन दोनों कांग्रेसी नेताओं से आगामी आठ जून को ईडी पूछताछ करेगी। बता दें कि नेशनल हेराल्ड केस को 2015 में जांच एजेंसी द्वारा बंद कर दिया था। सोनिया गांधी और कांग्रसी सांसद राहुल गांधी को ईडी द्वारा तलब किए जाने पर सबसे पहले कांग्रेसी नेता और वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। अभिषेक सिंघवी ने कहा है हम झुकेंगे नहीं और हर मुश्किल का सामना करेंगे। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गाांधी ईडी के आफिस जाएंगी और उनके सभी सवालों के जवाब देेंगी।
Read also: Akhilesh Azam Meeting: आज़म से हुई अखिलेश की मुलाकात
गांधी परिवार के खिलाफ ईडी द्वारा समन भेजने से सियासी पारा हाई हो गया है। दलों की बयानबाजी शुरू हो चुकी है। कांग्रेस के बड़े नेताओं ने इस मामले को लेकर मोर्चा संभाल लिया। वहीं कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने इस मामले में कहा कि नेशनल हेराल्ड में साजिश के तहत सोनिया गांधी और राहुल गांधी को ईडी ने समन भेजा है। हम डरेंगे नही और ना झुकेंगे सीना ठोक कर मुकाबला करेंगे। कांग्रेस ने भाजपा पर राजनीतिक विरोधियों को डराने के लिए जांच एजेंसियों केा इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है।
बता दें कि नेशनल हेराल्ड मामले में गत 12 अप्रैल को प्रवर्तन निदेशालय ने कांग्रेसी नेता पवन बंसल से भी पूछताछ की थी। इस दौरान उनसे वित्तीय लेन-देन के अलावा अन्य कई दूसरे पहलुओं पर भी सवाल किए थे। वरिष्ठ नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेसी सांसद राहुल गांधी, दिवंगत नेता मोतीलाल वोरा, पत्रकार सुमन दुबे के अलावा टेक्नोक्रेट सैम पित्रोदा पर गंभीर आरोप लगाए थे। आरोप था कि यंग इंडिया लिमिटेड के जरिए गलत तरीके से अधिग्रहण किया गया। जिसमें कांग्रेस नेताओं दो हजार करोड रुपये की संपत्ति हड़पने का आरोप है।

