नाथूराम गोडसे था आजाद भारत का पहला आतंकवादी

उत्तर प्रदेशनाथूराम गोडसे था आजाद भारत का पहला आतंकवादी

Date:


नाथूराम गोडसे था आजाद भारत का पहला आतंकवादी

  • ओवैसी ने कहा कि 20 प्रतिशत मुसलमानों का अपना कोई नेता नहीं है

फिरोजाबाद। प्रदेश में महंगाई के साथ बेरोजगारी भी बढ़ती जा रही है। स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल हैं, फिरोजाबाद में बुखार से 200 बच्चों की मौत हो गई लेकिन बाबा को नाम बदलने से ही फुर्सत नहीं है। यह कहना है ऑल इंडिया मजलिस-ए- इत्तेहादुल मुस्लिमीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी का जिन्होंने लालपुर मंडी के पास आयोजित सभा में भाजपा पर जमकर हमला बोला।

Read also: ओवैसी ने हिंदुओं को लेकर राहुल के बयान पर आपत्ति जताई, गहलोत ने दी सफाई

उत्तराखंड की धर्म संसद का जिक्र करते हुए ओवैसी ने कहा कि एक ओर प्रधानमंत्री मोदी अखंड भारत की बात करते हैं तो दूसरी ओर उत्तराखंड में हुई धर्म संसद में पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को गोली मारने की बात कही जाती है। धर्म संसद में एक ने सांसद होने पर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को गोली मारने की बात कही तो दूसरे ने भगवा संविधान लाने और तीसरे ने नाथूराम गोडसे की पूजा करने की बात कही। ओवैसी ने कहा कि क्या ऐसे बयान देने वालों पर मोदी और योगी कार्रवाई करेंगे? क्या अखिलेश यादव और कांग्रेस ने इन बयानों के खिलाफ कोई शिकायत दर्ज कराई? इनके खिलाफ सिर्फ एआईएमआईएम के डाॅक्टर कासमी ने ही शिकायत दर्ज कराने की हिम्मत दिखाई है। ओवैसी ने कहा की महात्मा गांधी को गोली मारने वाला नाथूराम गोडसे आजाद भारत का पहला आतंकी था।

Read also: बाबरी मस्जिद को कभी न भूलेंगे : ओवैसी

ओवैसी ने भाजपा के साथ सपा, बसपा और कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस-सपा वालों का कहना है कि ओवैसी को वोट देने से भाजपा मजबूत होगी। हमारा कहना है कि सपा-बसपा मिलकर लोकसभा चुनाव लड़े तो 15 सीट क्यों आईं? भाजपा मुझ पर भड़काऊ भाषण देने का आरोप लगाती है लेकिन यदि 80 साल के बूढ़े की दाढ़ी नाचेंगे तो मैं बोलूंगा। ओवैसी ने सभा में मौजूद लोगों से कहा कि आज देश के 20 प्रतिशत मुसलमानों का अपना कोई नेता नहीं है। यादव, जाटव और बघेल समाज ने अपने नेताओं का साथ देकर उन्हें मजबूत बनाया, आपको यही हकीकत समझने की जरूरत है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related