नंदीग्राम का संग्राम: बंगाल,असम विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का चुनाव प्रचार थमा

उत्तराखंडनंदीग्राम का संग्राम: बंगाल,असम विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का चुनाव प्रचार...

Date:


नंदीग्राम का संग्राम: बंगाल,असम विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का चुनाव प्रचार थमा

नयी दिल्ली: पश्चिम बंगाल और असम में दूसरे चरण में विधानसभा सीटों पर मंगलवार शाम चुनाव प्रचार समाप्त हो गया। इसी चरण में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री एवं तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी के चुनावी किस्मत का फैसला होना है ।

तृणमूल कांग्रेस की साख दांव पर
पश्चिम बंगाल में 30 और असम में 39 विधानसभा क्षेत्रों में एक अप्रैल को मतदान होना है। पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की साख दांव पर है तो असम में भारतीय जनता पार्टी के सामने अपनी प्रतिष्ठा बचाए रखने की चुनौती है। पश्चिम बंगाल की 30 विधानसभा सीटों पर 171 प्रत्याशी चुनावी किस्मत आजमा रहे हैं जबकि असम की 39 सीटों पर 345 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

नेता, अभिनेता सब मैदान में
इस चरण में पश्चिम बंगाल में चार जिलों की 30 सीटों पर 19 महिलाओं समेत 171 उम्‍मीदवार हैं। पूर्वी और पश्चिमी मेदिनीपुर की नौ-नौ सीटों, बांकुरा की आठ सीटों और दक्षिण 24 परगना की चार सीटों पर एक अप्रैल को मतदान होगा। चुनाव के दूसरे चरण में अनेक राजनेताओं से लेकर फिल्‍म अभिनेताओं और पूर्व मंत्रियों से लेकर पूर्व क्रिकेट खिलाड़ियों तथा पूर्व अधिकारी अपना चुनावी भाग्‍य आजमा रहे हैं।

नंदीग्राम में संग्राम
सभी राजनीतिक दल और उम्‍मीदवार मतदाताओं को रिझाने के हर तरह से प्रयास कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के दिग्‍गज प्रचारक और गृह मंत्री अमित शाह ने आज नंदीग्राम में रोड शो किया। बॉलीवुड अभिनेता और भाजपा नेता मिथुन चक्रवती ने भी रोड शो किया, जहां नंदीग्राम से तृणमूल की ममता बनर्जी और भाजपा नेता शुभेन्‍दु अधिकारी उम्‍मीदवार हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...