Muzaffarnagar : कोरोना मरीज अस्पताल की चैथी मंजिल से कूदा, हुई मौत

मेरठ रीजनMuzaffarnagar : कोरोना मरीज अस्पताल की चैथी मंजिल से कूदा, हुई मौत

Date:


Muzaffarnagar : कोरोना मरीज अस्पताल की चैथी मंजिल से कूदा, हुई मौत

परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया
पुलिस के अनुसार राजकुमार पारिवारिक विवाद के चलते था परेशान

न्यूज डेस्क। उत्तर प्रदेश के जिला मुजफ्फरनगर के मेडिकल अस्पताल में भर्ती एक कोरोना मरीज ने चैथी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। मरीज के परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। वहीं पुलिस का कहना है कि आत्महत्या करने वाले मरीज राजकुमार का पारिवारिक विवाद चल रहा था जिसके कारण उसने आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के बेगराजपुर स्थित मेडिकल काॅलेज में बनाए गए कोविड-19 अस्पताल में आठ जनवरी को नई मंडी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत अंकित विहार पचेंडा रोड निवासी राजकुमार (51) पुत्र रोहताश को भर्ती कराया गया था। बताया गया कि बुधवार रात को राजकुमार ने मेडिकल काॅलेज की चैथी मंजिल से कूद गया। उसके गायब होने के बाद राजकुमार की चारो ओर तलाश भी की गयी मगर घने कोहरे के कारण उसको ढूंढा नहीं जा सका। गुरूवार सुबह को राजकुमार का शव नीचे पड़ा मिला तो अस्पताल में हड़कंप मच गया।

राजकुमार की मौत की सूचना पर उसके परिजन अस्पताल पहुंचे। मृतक के बेटे सुधीर कुमार ने राजकुमार के इलाज में लापरवाही करने का आरोप अस्पताल प्रबंधन पर लगाया। हंगामा करते हुए ग्रामीण अस्पताल के बाहर धरने पर बैठ गये। हंगामे कोे देखते हुए पुलिस मौके पर पहुंची और हालात पर काबू किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हालांकि प्रथम दृष्टया पारिवारिक विवाद के चलते राजकुमार के आत्महत्या किये जाने की बात सामने आ रही है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...