MF industry: म्युचुअल फंड में नई फर्मों की धीमी शुरुआत, लंबी अवधि के ट्रैक पर करें भरोसा

बिज़नेसMF industry: म्युचुअल फंड में नई फर्मों की धीमी शुरुआत, लंबी अवधि...

Date:

MF industry: म्युचुअल फंड में नई कंपनियों की शुरुआत काफी धीमी गति से चल रही है। जानकारों के अनुसार MF उद्योग में अपनी जगह बनाने में समय लगता है। ऐसे में भरोसा स्थापित करने के लिए लंबी अवधि का ट्रैक रिकॉर्ड जरूरी है। निवेशक लंबी अवधिक के ट्रैक रिकार्ड पर भरोसा करेंगे तो उनको अच्छा लाभ मिल सकता है। कोरोना संक्रमण के बाद कामकाज शुरू करने वाली पांच नई म्युचुअल फंड कंपनियों नवी, ट्रस्ट, व्हाइटओक कैपिटल, एनजे और सैमको ने 12,400 करोड़ रुपए जुटाए हैं। ये कंपनियां अपनी कुछ योजनाओं का एक साल का ट्रैक रिकॉर्ड दुरुस्त करने के बाद वृद्धि के दूसरे चरण की ओर अग्रसर हैं। इनकी परिसंपत्तियां उद्योग के कुल एयूएम 46 लाख करोड़ रुपए का महज 0.3 प्रतिशत हैं।

ये कंपनियां कुछ हासिल करने पर काम कर रही हैं, लेकिन उद्योग नई लगातार कंपनियों को जोड़ रहा है। जीरोधा और हेलियस कैपिटल को पिछले हफ्ते म्युचुअल फंड का लाइसेंस मिला। ग्रो को मई 2023 में इंडियाबुल्स एमएफ के अधिग्रहण के मामले में मंजूरी मिल गई है। हाल में कामकाज शुरू वाली कंपनी बजाज फिनसर्व एमएम सहित साल 2023 में चार नए फंड हाउस का प्रवेश हुआ है। विशेषज्ञों के अनुसार, एमएफ उद्योग में जगह बनाने में समय लगता है। भरोसा स्थापित करने के लिए लंबी अवधि का ट्रैक रिकॉर्ड अहम बना हुआ है।

नई कंपनियों के लिए म्युचुअल फंड काफी मुश्किल

जानकारों की माने तो नई कंपनियों के लिए म्युचुअल फंड काफी मुश्किल है। सुर्खियों में आने के लिए कुछ असाधारण करना होता है। जो काफी जोखिम भरा होता है। एक रास्ता तय अवधि में स्थिर प्रदर्शन का है। जो बताएगा कि पास बेहतर मॉडल है। देसी म्युचुअल फंड उद्योग उच्च वृद्धि की राह पर है। लेकिन बड़ी कंपनियों का वर्चस्व है और कुल AUM में 80 % हिस्सेदारी 10 बड़ी Company की है।
हाल समय में कामकाज शुरू करने वाली फंड कंपनियों के लिए अलग दिखाना ध्यान देने वाले अहम क्षेत्रों में एक है। नवी एमएफ ने पैसिव पर ध्यान केंद्रित किया। एनजे एमएफ ने रूल आधारित या स्मार्ट बीटा योजनाएं पेश की हैं। व्हाइटओक कैपिटल ऐक्टिव योजना पर ध्यान दे रही है और पोर्टफोलियो में हाई ऐक्टिव शेयरों को बरकरार रखे हुए है। सैमको एमएफ ने ऐसा रास्ता अपनाया है, वहीं नवोन्मेषी योजनाओं पर भी ध्यान केंद्रित कर रही है।

एक साल पूरा करने वाली योजनाओं का प्रदर्शन मिलाजुला

एक साल पूरा करने वाली योजनाओं का प्रदर्शन मिलाजुला है। व्हाइटओक कैपिटल की फ्लैक्सीकैप योजनाओं ने एसऐंडपी बीएसई 500 टीआरआई से एक साल की समय वाली सात प्रतिशत बेहतर प्रदर्शन में कामयाबी है। यह जानकारी वैल्यू रिसर्च के आंकड़ों से मिली। इस अवधि में एनजे का बैलेंस्ड एडवांटेज फंड बेहतर प्रदर्शन करने में कामयाब रहा है। सैमको की फ्लैक्सीकैप योजना ने थोड़े मार्जिन के साथ प्रदर्शन किया। नवी ग्रुप सीईओ सचिन ने कहा पैसिव केंद्रित म्युचुअल फंड होने के नाते कंपनी का ध्यान लागत कम रखने और डायरेक्ट टु कस्टमर चैनल के लिवरेज पर है जिससे अपना ग्राहक आधार बढ़ा सकें। हमारा इरादा हितधारकों व सेबी के साथ मिलकर काम करने का है जिससे ग्राहकों के लिए लागत का प्रभावी तरीका खोज सकें।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...

स्वाद के साथ सेहत भी देते हैं गर्मी में कूल कूल शेक

न्यूज डेस्क : गर्म मौसम में फ्रूट शेक का...

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...