भारत के इन खूबसूरत गांवों में एक बार जरूर जाये घूमने

ट्रेवलभारत के इन खूबसूरत गांवों में एक बार जरूर जाये घूमने

Date:


भारत के इन खूबसूरत गांवों में एक बार जरूर जाये घूमने

यदि आप भी किसी ऐसी जगह जाना चाह रहे हैं, जहां संस्कृति के साथ खूबसूरती का अद्धभुत संगम आपको देखने को मिले तो इन खूबसूरत गांवों में एक बार जरूर जाये घूमने।

किब्बर

भारत के इन खूबसूरत गांवों में एक बार जरूर जाये घूमने
Image by Harsh Tyagi from Pixabay 

किब्बर हिमालय की स्पीति घाटी में स्थित एक बहुत ही खूबसूरत गांव है। यह दुनिया का एकमात्र ऊंचा गांव है जो सड़कों से जुड़ा हुआ है। गांव की आबादी बहुत अधिक नहीं है। यहां केवल 80 घर हैं, लेकिन उनकी बनावट बहुत अलग है क्योंकि यह सभी घर सामान्य घरों की तरह ईंटों की नहीं बल्कि पत्थरों से बने हैं। 

मट्टम

भारत के इन खूबसूरत गांवों में एक बार जरूर जाये घूमने
Image by Jim Semonik from Pixabay 

तमिलनाडु में स्थित मट्टम एक ऐसा गांव है, जहां सूर्यास्त प्रेमी जाना बहुत पसंद करते हैं। गांव मट्टम समुद्र तट के लिए प्रसिद्ध है। यहां के स्थानीय लोग मछली पकड़ने का कार्य करते हैं। यहां के समुद्र तटों पर भीड़ कम होती है इसलिए यहां सुकून की तलाश में आए लोगों को बहुत अच्छा लगता है। 

प्रागपुर

भारत के इन खूबसूरत गांवों में एक बार जरूर जाये घूमने
Image Source: Google

प्रागपुर एक पुराना गांव है जो कि ऐतिहासिक इमारतों से समृद्ध है। यहां घर किले और हवेलियों जैसे बने हुए हैं, जो कि पर्यटकों को बेहद आकर्षित करते हैं। इसे भारतीय गांवों की सांस्कृतिक धरोहर भी कहा जाता है। 

मलाना

भारत के इन खूबसूरत गांवों में एक बार जरूर जाये घूमने
Image Source: Google

हिल स्टेशन घूमने का शौक है लेकिन भीड़भाड़ नहीं चाहते हैं तो इस बार हिमाचल प्रदेश के मलाना गांव जरूर जाएं। मलाना कुल्लू घाटी का एक गांव है, जो कि बहुत खूबसूरत है। ऊंचे- ऊंचे पहाड़ों से घिरा यह छोटा सा गांव एकबार तो देखना ही चाहिए। 

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related