Site icon Buziness Bytes Hindi

Gyanvapi Masjid Survey: ज्ञानवापी परिसर सर्वे से अलग होने की मुस्लिम पक्ष ने दी चेतावनी

au0619 1

Gyanvapi Masjid Survey: वाराणसी में ज्ञानवापी परिसर में आज भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने रविवार को तीसरे दिन पुरातात्विक सर्वेक्षण का काम शुरू किया। एएसआई सर्वे आज शाम पांच बजे तक चला। शासकीय अधिवक्‍ता राजेश मिश्रा ने रविवार शाम जानकारी दी। इस बीच, मुस्लिम पक्ष ने सर्वे को लेकर झूठी बाते सोशल मीडिया पर वायरल किए जाने का आरोप लगाते हुए
survey process से अलग होने की चेतावनी दी है। सरकारी वकील राजेश मिश्रा ने बताया कि एएसआई ने रविवार को तीसरे दिन सर्वे कार्य शुरू किया। सर्वे टीम सुबह आठ बजे ज्ञानवापी परिसर में पहुंची। सर्वे का काम शाम पांच बजे तक चला।

सर्वे के काम में अभी समय लगेगा

हिन्दू पक्ष के अधिवक्ता विष्णु शंकर जैन ने बताया कि रविवार को तीनों गुम्बदों के नीचे वैज्ञानिक परीक्षण हुआ है। जहां Photography, Mapping and Measurement का कार्य हुआ। उन्होंने बताया कि तहखानों की सफाई करा दी है। इसके पहले आज रविवार को सुबह हिंदू पक्ष के अधिवक्ता सुधीर त्रिपाठी ने सर्वे के लिए परिसर में प्रवेश करने से पहले कहा कि तीसरे दिन का सर्वे कार्य शुरू हो गया है। उन्होंने बताया कि शनिवार को सर्वे के लिए डीजीपीएस सहित कई मशीनों का इस्तेमाल किया गया। आज रविवार को रडार का उपयोग किया है। उन्होंने बताया कि हिंदू और मुस्लिम पक्ष अब तक किए गए सर्वे से संतुष्ट हैं।

मुस्लिम पक्ष की अपील रोकी जाएं बेबुनियाद बातें

इस बीच, ज्ञानवापी मस्जिद रखरखाव की जिम्मेदारी संभाल रही अंजुमन इंतजामिया मसाजिद कमेटी के संयुक्त सचिव सैयद मोहम्मद यासीन ने कहा ​है कि सर्वे को लेकर सुप्रीम कोर्ट का आदेश आने के बाद मुस्लिम पक्ष दूसरे दिन के सर्वे में शामिल हुआ है। आज उसके वकील सर्वे प्रकिया में शामिल रहे हैं। लेकिन सर्वे को लेकर जिस तरह की बेबुनियाद बातें सोशल मीडिया में फैलाई जा रही हैं। अगर उन्हें नहीं रोका गया तो मुस्लिम पक्ष सर्वे का बहिष्कार कर सकता है।

यासीन ने आरोप लगाया कि शनिवार को सर्वे के दौरान मीडिया के एक वर्ग ने अफवाह फैलाई कि मस्जिद के अंदर तहखाने में मूर्तियां, त्रिशूल और कलश मिले। जिससे मुस्लिम पक्ष आहत है। उन्होंने कहा कि मुस्लिम पक्ष सर्वे का बहिष्कार करेगा।

सीता साहू ने किया खंडित प्रतिमाएं मिलने का दावा

हिन्दू पक्ष की वादी सीता साहू ने शनिवार को परिसर से बाहर आने के बाद बताया कि ज्ञानवापी परिसर के पश्चिमी दीवार पर आधी पशु आधी देव की प्रतिमा दिखी है। इसी के साथ दावा किया कि तहखाने में खंडित प्रतिमाएं और खम्भे मिले हैं। सुप्रीम कोर्ट ने गत शुक्रवार को ज्ञानवापी परिसर के एएसआई सर्वेक्षण पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था। इससे पहले, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मुस्लिम पक्ष की ओर से दायर याचिका खारिज कर दी थी। जिसके बाद परिसर में सर्वे की कार्यवाही शुरू की गई थी। सर्वे के पहले दिन मुस्लिम पक्ष ने इसका बहिष्कार किया था।

Exit mobile version