ट्वीटर की 100 फीसदी खरीद के लिए मस्क ने दिया 43 अरब डॉलर का ऑफर

बिज़नेसट्वीटर की 100 फीसदी खरीद के लिए मस्क ने दिया 43 अरब...

Date:

Tweeter: दुनिया के सबसे अमीर और टेस्ला कम्पनी के सीईओ एलन मस्क एक बार पुनः ट्वीटर को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। खबर आई है कि एलन मस्क के ट्वीटर खरीदने के प्रस्ताव पर माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर का बोर्ड एक बार पुनः विचार कर रही है। मस्क ने इस बात की जानकारी साझा करते हुए कहा है कि उनके पास इस डील को करने के लिए उपर्युक्त फंडिंग है।

मिली जानकारी के मुताबिक ट्वीटर खरीद के संदर्भ में एलन मस्क और ट्वीटर के मध्य बातचीत हुई है जल्द ही इस विषय पर कोई बड़ी खबर सामने आ सकती है। ट्वीटर बोर्ड अब मस्क की ओर से एक अच्छे ऑफर की तलाश में है। बता दे टेस्ला ने इस डील के लिए 46.5 अरब डॉलर की रकम इकठ्ठा कर ली है। 
मस्क ने ट्वीटर के लिए खरीद के लिए अपना दिल खोल दिया है और उसकी 100 फीसदी खरीद के लिए 43 अरब डॉलर में खरीदने का ऑफर दिया है। इस ऑफर के बाद से मस्क लगातार ट्वीटर को खरीदने की तैयारी में लगे हुए हैं। लेकिन खबर यह भी है कि यह आवश्यक नही है कि ट्वीटर मस्क के ट्विटर मस्क के 54.20 डॉलर प्रति शेयर डील को मान ही लेगा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related