करोबार: आभूषणों की खरीद के लिए महिलाएं अक्सर रेडी रहती है। उनका सबसे पसंदीदा गिफ्ट आभूषण ही होते हैं यह आभूषणों के लिए कभी मनाही नहीं करती है। वही अगर आज अपने अपनी महिला मित्र या अपनी पत्नी को सोने या चांदी के आभूषण देने का विचार बना लिया है तो यह खबर आपके लिए उपयोगी साबित होगी।
क्योंकि आज सप्ताह के पहले कारोबारी दिन में शेयर मार्केट ने अपनी शुरुआत गिरावट के साथ की है। शेयर बाजार में दर्ज हुई गिरावट के बाद एमसीएक्स पर सोने व चांदी की कीमतों में गिरावट आई है।
अगर हम सोने में आई गिरावट की बात करे तो इसमे 0.44 फीसदी की गिरावट आई है जिसके बाद सोने की कीमत 52,030 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गई, वही चांदी में 1.21 फीसदी की कमी दर्ज हुई है जिसके बाद चांदी की कीमत 67,741 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया है।

