सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 की शूटिंग हाल ही में शुरु हुई है और काफी तेजी से इसकी शूटिंग चल रही है। सलमान खान एक बार फिर से कैटरीना कैफ के साथ मिलकर बड़ा धमाका करते नजर आएंगे। गौरतलब है कि कैटरीना कैफ और सलमान खान पहले इस फ्रंचाइजी की दो फिल्में कर चुके हैं। एक था टाइगर और टाइगर जिंदा है ने काफी शानदार बिजनेस किया था।
लेकिन इस समय फिल्म के म्यूजिक को लेकर एक ऐसी खबर सामने आई है जो कि फैंस के लिए काफी धमाकेदार साबित होने वाला है। खबर की मानें तो इस फिल्म से प्रीतम जुड़ चुके हैं। शानदार म्यूजिक डायरेक्टर प्रीतम इस फिल्म के गानों पर काम करना भी शुरु कर चुके हैं। इससे इतना तो तय है कि प्रीतम के साथ टाइगर 3 में गानों के साथ भी बड़ा धमाका होने वाला है।

