बाबर आजम पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली महिला पर जानलेवा हमला!

स्पोर्ट्सबाबर आजम पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली महिला पर जानलेवा...

Date:


बाबर आजम पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली महिला पर जानलेवा हमला!

इस्लामाबाद: पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम को लेकर कुछ दिन पहले ही एक महिला ने कई सनसनीखेज खुलासा किया था। इस महिला ने अब पुलिस में खुद पर हुए जानलेवा हमले की रिपोर्ट कराई है। महिला ने कहा कि उन्हें जान से मारने की कोशिश की गई है। महिला ने दावा किया है कि उस पर कुछ हथियारबंद लोगों ने जानलेवा हमला किया है।

पुलिस ने जांच शुरू की
पुलिस ने महिला का बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इससे पहले महिला ने जियो टीवी से कहा कि मेरी जान को खतरा है। मुझे लगातार जान से मारने की धमकी दी जा रही है। इस महिला ने इससे पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपने और बाबर आजम के संबंधों के बारे में पूरी दुनिया को बताया था। पाकिस्तानी जर्नलिस्ट साज सादिक ने अपने टि्वटर हैंडल से इस महिला की प्रेस कॉन्फ्रेस की वीडियो पोस्ट की थी।

बाबर पर लगाया था बड़ा आरोप
वीडियो में महिला खुद के लिए इंसाफ मांगती दिखाई पड़ रही है। महिला वीडियो में कहती हैं कि बाबर ने 10 साल तक उसे अपनी हवस का शिकार बनाया। महिला ने कहा कि उन्होंने बुरे वक्त में बाबर का साथ दिया और उनकी आर्थिक रूप से भी मदद की। लेकिन अपना काम निकल जाने के बाद बाबर ने उनसे रिश्ता तोड़ लिया। इतना ही नहीं बाबर ने महिला को पुलिस में जाने पर उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी थी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...