‘पठान’ में जासूस बनेगी डिंपल कपाड़िया!

बॉलीवुड‘पठान’ में जासूस बनेगी डिंपल कपाड़िया!

Date:


‘पठान’ में जासूस बनेगी डिंपल कपाड़िया!

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया फिल्म ‘पठान’ में जासूस का किरदार निभाती नजर आ सकती हैं।

शाहरुख खान ने अपनी आने वाली फिल्म ‘पठान’ की शूटिंग शुरू कर दी है। यशराज बैनर तले बन रही इस फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म में शाहरुख के साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी नजर आने वाले हैं। चर्चा है कि फिल्म में डिंपल कपाड़िया भी नजर आने वाली है। बताया जा रहा है कि इस फिल्म में वह एक जासूस का किरदार निभाती नजर आएंगी, जो कि उनकी ही टीम की एक सदस्य होने वाली हैं।

बताया जा रहा है कि फिल्म में शाहरुख खान की एक टीम होगी, जिसमें डिंपल कपाड़िया भी शामिल होंगी। फिल्म ‘पठान’ में जहां शाहरुख खान एक्शन अवतार में दिखेंगे, वहीं जॉन अब्राहम खलनायक का किरदार निभाएंगे। ऐसा माना जा रहा है कि फिल्म ‘पठान’ अगले साल क्रिसमस के मौके पर रिलीज होगी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...