दुनिया के 5वें सबसे अमीर शख्स बने मुकेश अंबानी

बिज़नेसदुनिया के 5वें सबसे अमीर शख्स बने मुकेश अंबानी

Date:


दुनिया के 5वें सबसे अमीर शख्स बने मुकेश अंबानी

नई दिल्ली: मुकेश अंबानी अब दुनिया के 5वें सबसे अमीर शख्स हो गए हैं। फोर्ब्स की लिस्ट के मुताबिक करीब 75 अरब डॉलर की दौलत के साथ वह दिग्गज अमेरिकी निवेशक वॉरेन बफे, टेस्ला के मुखिया एलन मस्क और लैरी एलिसन से ज्यादा अमीर हो गए हैं। इससे पहले 14 जुलाई को वह दुनिया के छठे सबसे अमीर शख्स हो गए थे।

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के शेयर में भी जोरदार उछाल दर्ज की गई है। फिलहाल रिलायंस का शेयर 2,000 रुपये से ऊपर कारोबार कर रहा है। यह पहला मौका है, जब रिलायंस के शेयर ने इतनी ऊंचाई हासिल की है। यही नहीं कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन भी 12,70,480 करोड़ रुपये हो गया है।

दुनिया के अमीरों की मौजूदा लिस्ट की बात करें तो मुकेश अंबानी से आगे मार्क जुकरबर्ग हैं, जो चौथे नंबर पर हैं। अंबानी के मुकाबले उनकी संपत्ति करीब 14 अरब डॉलर अधिक है। वह 89 अरब डॉलर की संपदा के मालिक हैं।

इसके अलावा अमेजॉन के मुखिया जेफ बेजोस 185.5 अरब डॉलर के साथ पहले स्थान पर हैं। दूसरे नंबर पर 113.2 अरब डॉलर की पूंजी के साथ माइक्रोसॉफ्ट के चीफ बिल गेट्स हैं। हालांकि पहले और दूसरे नंबर के बीच 72 अरब डॉलर का अंतर है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...