डीजीपी ने जारी की गाइडलाइन
लखनऊ: मंगलवार को चांद का दीदार न होने पर लखनऊ की मरकज़ी चांद कमेटी ने 1 अगस्त को ईद उल अजहा का त्योहार मनाने का ऐलान किया है।इसी को लेकर डीजीपी ने ईद उल अजहा की नमाज और कुर्बानी के लिए गाइडलाइन जारी की है। जारी दिशा निर्देश के मुताबिक ईद-उल फितर की तरह ही ईद उल-अजहा पर भी सभी लोगों को घर में ही नमाज अदा करनी होगी।वही मस्जिद में सामूहिक नमाज अदा करने पर रोक रहेगी।इससे पहले दारूल उलूम और अन्य संगठनों ने ईद उल अजहा को लेकर सरकार से गाइडलाइन जारी करने की मांग की थी। कई मुस्लिम संगठनों ने सामूहिक नमाज अदा करने की अनुमति मांगी थी‚ जिसे सरकार ने अस्वीकार कर दिया है। जारी गाइडलाइन में खुले में कुर्बानी नहीं करने का आदेश दिया गया है। वही प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी करने पर कार्यवाही की बात कही गई है।बता दे कि 1 अगस्त को सावन के आखिरी सोमवार है और इसी दिन ईद उल अजहा पड़ रही है, लिहाजा सरकार ने पुलिस को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिये हैं। पुलिस द्वारा धर्मगुरुओं से भी अपील की गई है कि वे इस गाइडलाइन के बाबत लोगों को जागरूक करें।
गैर मुस्लिम क्षेत्राें में कुर्बानी के अवशेष फेंकने पर रोक
गैर मुस्लिम स्थलों व क्षेत्रों में कुर्बानी के अवशेष फेंके जाने पर सरकार ने विशेष ध्यान देने का अधिकारियों निर्देश दिया हैं। सकरार का मानना है कि इससे विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।संवेदनशील क्षेत्रों को चिह्नित करते हुए वहां सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती करने का आदेश सरकार ने सभी जिलों के डीएम को दिया है।

