MP Election 2023: राहुल गांधी साधेंगे विंध्य की 30 सीटें, शहडोल में जनसभा को करेंगे संबोधित

नेशनलMP Election 2023: राहुल गांधी साधेंगे विंध्य की 30 सीटें, शहडोल में...

Date:

MP Election 2023: मप्र के विंध्य क्षेत्र की 30 विधानसभा सीटों पर पिछली बार कांग्रेस का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था। इन 30 सीटों में कांग्रेस को मात्र 6 सीट मिली थीं। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव का बिगुल बजने के बाद पहली बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी विंध्य इलाके में पहुंच रहे हैं। राहुल गांधी शहडोल के ब्यौहारी में जनसभा को संबोधित करके विध्य क्षेत्र की 30 सीटों को सांधेंगे और कांग्रेस को मजबूती देंगे। विंध्य के चुनावी रण में कांग्रेस की यह पहली बड़ी सभा है।

प्रदेश कांग्रेस नेता अजय अवस्थी ने बताया कि राहुल गांधी सतना पहुंच गए हैं। यहां से वे और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ हेलीकाप्टर से शहडोल जिले के ब्यौहारी पहुंचें। जहां पर जनसभा को संबोधित करेंगे। राहुल गांधी जनसभा को संबोधित कर ब्यौहारी से रवाना होकर सतना पहुंचेंगे। और यहां से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

विंध्य की 30 विधानसभा सीट में पिछली बार कांग्रेस का प्रदर्शन बेहतर नहीं था। 30 में से 6 सीट कांग्रेस को मिली थीं। अधिकांश सीट आदिवासी होने के कारण राहुल गांधी मुख्य रूप से जनजातीय समुदाय को साधने विंध्य आ रहे हैं। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सुभाष गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम के लिए 1 लाख स्क्वायर फीट में डोम पंडाल लगाया गया है। वहीं जिस मंच से राहुल गांधी जनसभा को संबोधित करेंगे वह 40 बाई 80 का मंच होगा।

ब्यौहारी नगर के जिस मैदान पर सभा हो रही है वह 19 एकड़ में फैला है। मैदान के भीतर वीआईपी पार्किंग की व्यवस्था की गई है। शहर के भीतर होने के कारण नगर के अलग अलग हिस्सों में पार्किंग की व्यवस्था बनाई है। ब्यौहारी में डेढ़ घंटे की जन सभा के बाद राहुल गांधी विंध्य और महाकौशल के बड़े नेताओं से संवाद करेंगे। इसके लिए मंच के पीछे एक ग्रीन रूम बनाया है। इस रूम में मुख्य नेताओं को बैठक में शामिल किया जाएगा। बैठक में विंध्य और महाकौशल को जीतने की रणनीति तैयार की जाएगी।

एक लाख लोगों के पहुंचने का दावा

कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सुभाष गुप्ता ने बताया कि इस कार्यक्रम में विंध्य और महाकौशल से एक लाख से ज्यादा लोगों की पहुंचने की उम्मीद है। विंध्य की 30 सीटों से ज्यादा से ज्यादा लोग कार्यक्रम स्थल तक पहुंचेंगे। अलग अलग जिलों से लोग बसों के माध्यम से ब्यौहारी आएंगे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related