जम्मू। इस बार अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं की मदद के लिए पर्वतीय योद्धा तैनात किए जाएंगे। जो कि अमरनाथ यात्रा पर आने वाले प्रत्येक श्रद्धालुओं की हर प्रकार की मदद करेंगे। ये पर्वतीय योद्धा पर्वतीय बचाव दल का ही हिस्सा होगा। जिन्हें एमआरटी भी कहा जाता है। इन जवानों को जम्मू सेक्टर के सांबा जिले के नड में प्रशिक्षित किया जा रहा है।
Read also: बदरीनाथ धाम गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा 22 से, 8 मई को खुलेंगे कपाट
जहां पर इनको विशेष रूप से ट्रेनिंग दी जा रही है। पर्वतीय योद्धा टीम में नेशनल डिजास्टर रिस्पांस फोर्स (एनडीआरएफ) के अलावा स्टेट डिजास्टर रिस्पांस फोर्स (एसडीआरएफ) के जवान को शामिल किया गया है। वहीं इनके साथ सीआरपीएफ और जम्मू कश्मीर पुलिस के जवान भी शामिल होंगे। ये जवान हर प्रकार की परिस्थिति से भिड़ने की तैयारी से लैस होंगे।
बता दें कि इस बार 30 जून से अमरनाथ यात्रा शुरू हो रही है। अमरनाथ यात्रा 11 अगस्त तक चलेगी। अमरनाथ यात्रा में इस बार आठ से दस लाख तक श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है। इन श्रद्धालुओं की मदद के लिए और इनकी सुरक्षा के लिए ही इन पर्वतीय योद्धा टीम को तैयार किया जा रहा है।
Read also: Uttarakhand के सैलानी शहरों में उमड़ी भीड़ तो चरमराई व्यवस्था, भारी संख्या में वापस लौटे लोग
अभी पर्वतीय योद्धा टीम का 70 जवानों का संयुक्त बैच प्रशिक्षण प्राप्त कर रहा है। यह प्रशिक्षण 15 दिन तक रहेगा। इसमें जवानों को हर प्रकार की ट्रेनिंग दी जाएगी। जिसमें दुर्गम पहाड़ी क्षेत्रों के अलावा आपदा प्रभावित इलाकों में बचाव और किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है। एमआरटी यानी पर्वतीय योद्धाओं की टीम में 150 जवान शामिल रहेंगे। जो कि अमरनाथ के दोनों तरफ मार्गों पर तैनात किए जाएंगे।

