दिल्ली में बढ़ती गाड़ियों की संख्या ने कर दिया है सरकार को बदलाव करने पर मज़बूर। जल्द ही दिल्ली में बढ़ने वाले है सयूवी और कॉमर्शियल वाहनों के दाम। यदि आप भी कर रहे है कार लेने की प्लानिंग तो जान ले यह जरूरी खबर। दिल्ली परिवहन विभाग ने कुछ कारो के रोड टैक्स बढ़ाने (road tax rate increased) का दिया है प्रस्ताव जिसका सीधा असर पर सकता है कारो के दाम में और बढ़ सकती है गाड़ियों की कीमते।
Read also- Hike in Loan Interest Rate: आम जनता पर बैंको की मार, महंगे हुए SBI और Axis बैंक के लोन
सूत्रों के मुताबिक परिवहन विभाग (Transport Department) ने कमर्शियल व्हीकल्स के कुछ काटेगोरिस पर रोड टैक्स बढ़ाने का प्रस्ताव फाइनेंस डिपॉर्टमेंट (Finance department) में भेजा है। फ़िलहाल प्राइवेट गाड़ियों पर 12.5 प्रतिशत रोड टैक्स है जो पेट्रोल-डीजल के दाम और सीमा मूल्य के आधार पर तय है।
इसके साथ ही आपको यह बता दे कि दिल्ली में इलेक्ट्रिक व्हीकल (Electronic Vehicle) पर नहीं लगेगा कोई रोड टैक्स जो दिल्ली वासियो के लिए है एक अच्छी खबर। इलेक्ट्रिक व्हीकल को रोड टैक्स फ्री करने के पीछे सरकार की भी कुछ मंशा है, इसके द्वारा इलेक्ट्रिक व्हीकल के यूज़ को प्रमोट किया जा रहा है जो पर्यावरण (Environment) के लिए फायदेमंद है। हालांकि, दिल्ली सरकार द्वारा विभिन्न कारो से 2,000 करोड़ रुपये अर्जित करने का लक्ष्य परिवहन विभाग वार्षिक बजट 2022-23 में रखा गया था जो रोड टैक्स में बढ़ोतरी द्वारा किया जाएगा।
Read also- बढ़त के साथ खुला शेयर बाजार
आपको बता दे की इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीदी में बढ़ोतरी हो रही है। आकड़ो के अनुसार इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री जनवरी में 8 प्रतिशत थी जो फरवरी में 10.6 हुई और मार्च में इसकी बिक्री 12.6% बढ़ी। दिल्ली सरकार का टारगेट 2024 तक इलेक्ट्रॉनिक वाहनों की हिस्सेदारी 25% तक बढ़ाना है जिसकी शुरआत सरकार कर चुकी है ।

