Motorola Moto G Stylus 2021 जल्द देगा बाजार में दस्तक, क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ हुआ ये स्मार्टफोन स्पॉट

टेक्नोलॉजीMotorola Moto G Stylus 2021 जल्द देगा बाजार में दस्तक, क्वाड रियर...

Date:


Motorola Moto G Stylus 2021 जल्द देगा बाजार में दस्तक, क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ हुआ ये स्मार्टफोन स्पॉट

पिछले दिनों सामने आई एक लीक में जानकारी दी गई थी कि Motorola अपने लोकप्रिय स्मार्टफोन Moto G Stylus का नया वेरिएंट Moto G Stylus 2021 लॉन्च करने की प्लानिंग कर रही है। इस स्मार्टफोन में यूजर्स को कई नए व शानदार फीचर्स की सुविधा मिलेगी। वहीं अब Moto G Stylus को एक टिप्स्टर ने कुछ जानकारी शेयर की है। जिसमें अपकमिंग स्मार्टफोन के कई खास फीचर्स का खुलासा ​किया गया है। इसमें बिग डिस्प्ले और 128GB इंटरनल स्टोरेज की मिलेगी। 

 Moto G Stylus

टिप्स्टर Evan Blass ने Motorola के अपकमिंग स्मार्टफोन Moto G Stylus 2021 के कुछ खास फीचर्स का खुलासा किया है। जिसके मुताबिक इस स्मार्टफोन 6.8 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले दिया गया है। जिसका स्क्रीन रेजोल्यूशन 1080 x 2400 पिक्सल होगा। यह स्मार्टफोन Snapdragon 675 चिपसेट से लैस हौगा और इसमें 4GB रैम के साथ 128GB इंटरनल स्टोरेज दी जाएगी।  

Moto G Stylus 2021 में फोटोग्राफी के लिए क्वाड रियर कैमरा सेटअप उपलब्ध होगा। फोन का प्राइमरी सेंसर 48MP होगा। जबकि इसमें 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, 2MP का मैक्रो सेंसर और 2MP का डेप्थ सेंसर दिया जाएगा। वीडियो कॉलिंग और सेल्फी की सुविधा के लिए इस स्मार्टफोन 16MP का फ्रंट कैमरा उपलब्ध होगा। रिपोर्ट के मुताबिक Moto G Stylus 2021 में यूजर्स को एनएफसी सपोर्ट की सुविधा नहीं मिलेगी। लेकिन इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर उपलब्ध होगा। पावर बैकअप के लिए 4,000mAh की बैटरी दी जाएगी।

बता दें कि Moto G Stylus को इसी साल अमेरिका में लॉन्च किया गया था और इसकी कीमत 299.99 डॉलर यानी करीब 21,500 रुपये है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इसे भारत व अन्य देशों में उपलब्ध नहीं कराया है और न ही इसकी उपलब्धता को लेकर कोई जानकारी शेयर की है। इस स्मार्टफोन में 6.4 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है जिसका स्क्रीन रेजोल्यूशन 1080 x 2300 है। यह Snapdragon 675 प्रोसेसर पर काम करता है। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा और एनएफसी सपोर्ट दिया गया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को जून में लगेगा करंट, 10% तक बढ़ेगा बिल का भार

मार्च की महंगी बिजली खरीद की कीमत अब चुकाएंगे...

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...

जेल यात्रा के बाद मेरा जुड़ाव रंगमंच से हो गया था- पंकज त्रिपाठी

न्यूज डेस्क: उन्होंने साल 2004 में फिल्म 'रन' से...