बिहार चुनाव: पल-पल बदलता बहुमत का गणित, रुझानों में राजद सबसे बड़ी पार्टी बनी

फीचर्डबिहार चुनाव: पल-पल बदलता बहुमत का गणित, रुझानों में राजद सबसे बड़ी...

Date:


बिहार चुनाव: पल-पल बदलता बहुमत का गणित, रुझानों में राजद सबसे बड़ी पार्टी बनी

पटनाः बिहार विधानसभा चुनाव में रिजल्ट पल-पल बदल रहा है। राजद सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। भाजपा 73 सीट के साथ दूसरे नंबर पर है। नीतीश कुमार की जदयू तीसरे नंबर पर है।

बिहार में एक बार फिर तस्वीर बदल रही है। एनडीए बहुमत से नीचे आ गया है उसे 119 सीट मिल रही है। वहीं महागठबंधन को 116 सीट मिलती दिख रही है। कांटे की टक्कर जारी है। ये आंकड़ा शाम 7 बजे तक का है। रुझानों में एनडीए और महागठबंधन में कांटे की टक्कर चल रही है। चुनाव आयोग के मुताबिक, अंतिम नतीजा आने में देर रात तक का वक्त लग सकता है, ऐसे में दोनों ही गठबंधन अंतिम तक कुछ भी कहने से बच रहे हैं लेकिन एनडीए खेमे में जश्न की तैयारी भी चल रही है।

ईवीएम की विश्वसनीयता पर सवाल
ईवीएम की विश्वसनीयता के संबंध में कुछ नेताओं द्वारा सवाल उठाए जाने के बीच चुनाव आयोग ने मंगलवार को इस बात पर जोर दिया कि यह मशीन ”पूरी तरह मजबूत है और इससे कोई छेड़छाड़ नहीं” हो सकती। बिहार विधानसभा चुनाव के रुझानों में महागठबंधन के पिछड़ने के बाद कांग्रेस नेता उदित राज ने मंगलवार को इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि जब उपग्रह को धरती से नियंत्रित किया जा सकता है तो फिर ईवीएम हैक क्यों नहीं की जा सकती?

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...