- वायर, वायरलेस के साथ ट्रू वायरलेस भी किया जा सकता है इस्तेमाल
- नेकबैंड या ईयरबड्स, जैसे चाहें इसका आनंद ले सकते हैं
न्यूज डेस्क। यदि आपके पास ऐसा ईयरफोन हो जिसे आप वायर, वायरलेस और True Wireless तीनों तरीकों से इस्तेमाल कर सकते हों। मन चाहे तो उसे नैकबैंड की तरह या जरूरत हो तो ईयरबड्स की तरह प्रयोग में लाया जा सकता हो। ऐसा हो तो यकीनन आपको न सिर्फ आपको पैसे की कीमत वसूल होगी बल्कि यह आपकी स्टाईल में भी चार चांद लगा देगा। और इस सपने को सच किया है Motorola ने अपने थ्री इन वन हाईब्रिड ईयरफोन को लांच कर ग्राहकों के लिये उपलब्ध करा कर।

आधुनिकतम ईयरफोन के लंबे इंतजार के बाद मोटरोला ने भारतीय बाजार में अपना True Wireless headphones पेश किया है। मोटोरोला का यह टेक3 ट्रिक्स (ज्मबी3 ज्तपग्) ईयरबड्स थ्री इन वन है यानी इस इसे आप वायर, वायरलेस और ट्रू वायरलेस तीनों तरीकों से इस्तेमाल कर सकते हैं। टेक3 ट्रिक्स (ज्मबी3 ज्तपग्) की बिक्री फ्लिपकार्ट से शुरू हो गई है।
इस ईयरफोन को आप नेकबैंड की तरह और ईयरबड्स दोनों तरह से इस्तेमाल कर सकते हैं। फेस्टिवल सीजन में मोटरोला अपने ग्राहकों को विशेष छूट भी दे रहा है। मोटरोला टेक3 ट्रिक्स की वास्तविक कीमत 9,999 रुपये है लेकिन सेल के तहत इसे 4,000 रुपये की छूट के साथ 5,999 रुपये में बेचा जा रहा है। यह ईयरफोन सिर्फ ब्लैक कलर वेरियंट में मिलेगा।

हाईब्रिड है टेक3 ट्रिक्स की डिजाइन
मोटोरोला के इस ईयरफोन की सबसे बड़ी खासियत इसको तीन तरीके से इस्तेमाल किये जाने की सुविधा है। टेक3 ट्रिक्स की डिजाइन हाईब्रिड है और इसमें कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5.0 दिया गया है। चार्जिंग केस के साथ इसकी बैटरी लाइफ लगभग 18 घंटे तक काम करने का दावा किया गया है।

इसके वायरलेस मोड को कंपनी ने स्पाॅट लूप का नाम दिया है। स्पाॅट लूप मोड में आपको ईयरबड्स को एक वायर के जरिए कनेक्ट करके नेकबैंड के तौर पर इस्तेमाल कर पाएंगे। इस ईयरफोन में अमेजन एलेक्सा के साथ गूगल असिस्टेंट और एपल सिरी का भी सपोर्ट दिया गया है। इसका फायदा उठाने के लिए वर्व लाइफ (टमतअम स्पमि) एप को इस्तेमाल करना होगा। इस एप में ईयरफोन डिटेक्शन फीचर भी है जिसके जरिए आप इस ईयरफोन को ढूंढ़ सकते हैं। वाटर रेसिस्टेंट के लिए आईपीएक्स5 की रेटिंग मिली है।

