आजमगढ़ में शराबी ने की मंदिर के बुजुर्ग पुजारी की हत्या

उत्तर प्रदेशआजमगढ़ में शराबी ने की मंदिर के बुजुर्ग पुजारी की हत्या

Date:


आजमगढ़ में शराबी ने की मंदिर के बुजुर्ग पुजारी की हत्या

आजमगढ़: जिले में रविवार को कथित रूप से शराब पीने के लिये पैसा देने से मना करने पर एक मंदिर के बुजुर्ग पुजारी की हत्या कर दी गयी। वारदात से नाराज ग्रामीणों ने आजमगढ़—गोरखपुर राज्यमार्ग पर शव रखकर रास्ता जाम कर दिया।

शराबी ने मांगे थे पैसे
पुलिस सूत्रों ने बताया कि मुबारकपुर थाना क्षेत्र के गुलउर गांव स्थित एक मंदिर के पुजारी रामचन्द्र दास (80) शनिवार की रात गुलउर बाजार गये थे। वहां से लौटते वक्त पड़ोस के बिजरवा गांव निवास एक शराबी युवक उनके पास आया और नशे के लिये पैसे मांगने लगा। रुपये देने से मना करने पर वह गुस्सा गया और उसने महंत पर डंडे से ताबड़तोड़ प्रहार किये और भाग गया।

ग्रामीणों में नाराज़गी
उन्होंने बताया कि गम्भीर रूप से घायल पुजारी को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहां रविवार को उनकी मृत्यु हो गयी। उनकी मौत की खबर मिलने पर ग्रामीण आक्रोशित हो गये और उन्होंने गुलउर बाजार के पास आजमगढ-गोरखपुर राज्यमार्ग पर महंत का शव रखकर जाम लगा दिया।

सूत्रों ने बताया कि इसकी जानकारी मिलने पर वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अफसर मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने-बुझाने की कोशिश की। पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि मामले के आरोपी युवक को शनिवार को ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Trump-Putin Diesel Deal: रूस से डीजल खरीदेगा अमेरिका, फैसले पर भड़के जेलेंस्की

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर...

Nobel Peace Prize से पहले Trump ने फिर गिनाईं उपलब्धियां, बोले- मैंने 8 युद्ध सुलझाए

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2026 के नोबेल शांति...