Mothers Day Special 2022 : इस मदर्स डे पर अपनी माँ को फाइनैंशियल फ्रीडम के तोहफ़े के साथ दीजिए सुरक्षा का भरोसा

बिज़नेसMothers Day Special 2022 : इस मदर्स डे पर अपनी माँ को फाइनैंशियल...

Date:

मदर्स डे आने ही वाला है और इसमें कोई शक नहीं है कि आप भी अपनी माँ को तोहफ़े के रूप में कोई खास चीज देने के बारे में सोच रहे होंगे। दरअसल इस दुनिया में कोई ऐसा उपहार नहीं है जो बच्चों के लिए माँ की ममता और परिवार के लिए उनकी जिम्मेदारियों का मोल चुका सके। फिर भी, कुछ चीजें ऐसी होती हैं जिनके जरिए आप उनके लिए अपने दिल में बसी भावनाओं को व्यक्त कर सकते हैं। इसलिए, जरा सोचिए कि हैंडबैग, फूल और गहने जैसे बेहतरीन पारंपरिक तोहफ़ों के बजाय उनके लिए लंबे समय तक साथ देने वाला तोहफ़ा कैसा रहेगा? आप अपनी माँ को फाइनैंशियल फ्रीडम और सिक्योरिटी का तोहफ़ा देने के बारे में सोच सकते हैं, जो उन्हें जीवन भर के लिए आर्थिक चिंताओं से मुक्ति दिलाकर ज़िंदगी के सबसे सुहाने दिनों में उनकी हिफाज़त करेगा।

नीचे कुछ फाइनैंसियल गिफ्ट के बारे में बताया गया है, जिन्हें आप इस मदर्स डे पर अपनी माँ को तोहफ़े के रूप में देने के बारे में सोच सकते हैं।

Read also: भारत को मिला 100 यूनिकॉर्न का दर्जा गदगद हुई सरकार

  1. फिक्स्ड डिपॉजिट

फिक्स्ड डिपॉजिट बाजार में उपलब्ध निवेश के सबसे सुरक्षित साधनों में से एक है। इसे टर्म डिपॉजिट भी कहा जाता है। आप बड़ी रक़म जमा करके इसे एक बार में अपनी माँ के लिए FD में निवेश कर सकते हैं। मैच्योरिटी के समय, आपको डिपॉजिट की गई रक़म के साथ-साथ इस पर दिया जाने वाला ब्याज़ भी मिलता है। सभी बैंक, NBFCs और डाकघर फिक्स्ड डिपॉजिट की पेशकश करते हैं। आप नॉन-क्यूम्यलेटिव FD पेआउट का विकल्प भी चुन सकते हैं, जिसमें आपको समय-समय पर रिटर्न मिलता है। इससे आपकी माँ को बार-बार होने वाले खर्चों को पूरा करने में मदद मिल सकती है। हाल ही में भारतीय रिज़र्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति ने रेपो दर में बढ़ोतरी की घोषणा की है, जिसे देखते हुए विशेषज्ञ यह अनुमान लगा रहे हैं कि आने वाले दिनों में निवेशकों को मिलने वाली ब्याज़ दरों में भी काफी बढ़ोतरी दिखाई देगी। इसी वजह से यह समय फिक्स्ड डिपॉजिट में निवेश करने के लिए सबसे सही है। 

  1. सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम

अगर आपकी माँ की उम्र 60 साल से ज्यादा है, तो सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम में निवेश करना सबसे स्मार्ट विकल्प है। यह निवेश का सबसे अच्छा साधन इसलिए भी है क्योंकि सरकार इस योजना में सहायता कर रही है। इसमें आपके द्वारा डिपॉजिट की गई रक़म सुरक्षित रहेगी, साथ ही आपको उस पर ब्याज़ भी मिलता रहेगा। हर 3 महीने में ब्याज़ दर बदल जाती है, लेकिन एक बार निवेश करने के बाद लागू दर 5 साल तक स्थिर बनी रहती है।

  1. गोल्ड बॉन्ड

उपहार में सोने के गहने देना भारतीय परिवारों की सबसे पुरानी परंपराओं में से एक है। हालांकि, आप तोहफ़े के रूप में सॉलिड गोल्ड देने के बजाय अपनी माँ को सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड या गोल्ड फंड का उपहार दे सकते हैं। आप अपनी माँ के लिए ट्रेडिंग और डीमैट अकाउंट बनाकर गोल्ड ETFs में निवेश कर सकते हैं। सोना खरीदते समय इसकी शुद्धता को परखना सबसे बड़ी चुनौती होती है, लेकिन इस तरह के साधनों के जरिए आप सोने की विश्वसनीयता और अपनी खरीद की शुद्धता के बारे में चिंता किए बिना सोना खरीदने का आनंद ले सकते हैं।

  1. हेल्थ इंश्योरेंस

माँ हमेशा हमारी सलामती चाहती हैं और हमारी सेहत की हिफाज़त करती हैं। लिहाजा उनकी ज़िंदगी के सबसे सुहाने वर्षों में उनकी सेहत की हिफाजत करना हमारी ज़िम्मेदारी बन जाती है। शारीरिक रूप से उनकी देख-भाल करने के साथ-साथ आप हेल्थ इंश्योरेंस का तोहफ़ा देकर भी उनकी सेहत की हिफाज़त कर सकते हैं। हेल्थ इंश्योरेंस किसी भी तरह की आपात स्थिति में इलाज पर होने वाले खर्चों को कवर करेगा और परिवार को इलाज के लिए पैसों की व्यवस्था करने की परेशानी से बचाएगा। बाजार में कई इंश्योरेंस प्लान उपलब्ध हैं जो गंभीर बीमारियों, सामान्य मेडिकल चेक-अप आदि को भी कवर करते हैं। इस तरह आप उनकी ज़िंदगी के सबसे सुहाने वर्षों में उनकी सेहत का ख्याल रख सकते हैं।

Read also: 54 का शेयर देगा 70 फीसदी रिटर्न

ऊपर बताए गए इन फाइनैंसियल टूल्स के बारे में सोच-विचार करके आप अपनी माँ को सबसे अच्छा तोहफ़ा दे सकते हैं, जिसका फायदा उन्हें ज़िंदगी भर मिलेगा साथ ही उन्हें वह फाइनेंशियल सिक्योरिटी भी मिलेगी जिसकी वे हकदार हैं। इन विकल्पों के बारे में सबसे अच्छी बात यह है कि, आप अपने घर पर आराम से रहते हुए किसी भी समय दुनिया में कहीं से भी लगभग सभी फाइनैंसियल टूल्स में निवेश कर सकते हैं। तो आइए, अपनी माँ के लिए एक ऐसा तोहफ़ा चुनें जिसका फायदा उन्हें आने वाले कई सालों तक मिल सके!

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

‘भाईजान’, ‘बादशाह’ ही नहीं अब ‘बाहुबली’ और ‘पेद्दी’ भी सबके दिलों पर राज करते हैं

रामचरण, जहान्वी कपूर स्टारर ‘पेद्दी’ रिलीज हो चुकी है।...