Business:- शेयर बाजार में जारी उतार चढ़ाव के बीच इस समय मार्केट में सभी की नजर टाटा के शेयर पर टिकी हुई है। क्योंकि रिटर्न के मामले में टाटा के शेयर ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है । तो अगर आप भी टाटा के साथ इंवेसमेन्ट करना चाह रहे हैं तो आप टाटा कंज्यूमर के शेयर (Tata Consumer) पर दांव खेल सकते हैं। क्योंकि मार्केट में टाटा कंज्यूमर का शेयर 900 रुपये के पार जा सकता है।
टाटा के शेयर को लेकर ब्रोकरेज फर्म ने कहा है कि भारत के पेय पदार्थों की तिमाही में 4% फीसदी की कमी आई है। 31-मार्च-2022 तक कंपनी में प्रमोटरों की 34.72 प्रतिशत हिस्सेदारी थी, जबकि एफआईआई के पास 25.36 प्रतिशत, डीआईआई की 13.7 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।
वही अगर हम इसकी मार्च समाप्त तिमाही की बात करें तो इसकी आय कुल 3222.80 करोड़ रुपये थी। जो पिछली तिमाही की कुल आय 3233.42 करोड़ से 33% कम है। नवीनतम तिमाही में कंपनी ने टैक्स के बाद नेट प्राॅफिट 289.24 करोड़ रुपये दर्ज किया है।

