Sonia Gandhi Mother Died: सोनिया गांधी को मातृ शोक, 90 वर्ष की आयु में हुआ निधन

नेशनलSonia Gandhi Mother Died: सोनिया गांधी को मातृ शोक, 90 वर्ष की...

Date:

विदेश में इस समय अपना चेकअप कराने गयी कांग्रेस पार्टी की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी की माँ का इटली में 90 वर्ष की आयु में निधन हो गया है. उनकी मां पाओला माइनो का निधन 27 अगस्त को हुआ था. कांग्रेस के मीडिया प्रभारी जयराम रमेश ने ट्वीट कर इस बारे में जानकारी दी है. बता दें कि सोनिया गांधी बीते सप्ताह ही हेल्थ चेक अप के लिए विदेश यात्रा पर गईं थी और इस समय भी वह विदेश में राहुल और प्रियंका के साथ ही हैं. जानकारी के मुताबिक सोनिया गांधी अपनी मां पाओला माइनो को देखने के लिए 23 अगस्त को ही इटली रवाना हो गई थीं. 

बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का जन्म इटली के इटली के एक छोटे से गाँव लूसियाना में हुआ था। सोनिया गाँधी के पिता स्टेफिनो मायनो एक सिपाही थे, उनका निधन 1983 में हुआ था। 1968 में सोनिया गाँधी की शादी राजीव गांधी सेहुई थी जिसके बाद वह भारत की बहू बन गयी थीं और भारतीय परिवेश में खुद को पूरी तरह ढाल लिया राजीव गांधी के साथ शादी के 17 साल बाद उन्होंने 1983 में भारतीय नागरिकता स्वीकार की थी, सोनिया गांधी की दो बहने हैं। 

Read also: Mission 2024: पवार ने बताया मोदी के खिलाफ 2024 में ऐसे मिलेगी जीत

कांग्रेस अध्यक्ष के रूप सोनिया गाँधी ने सबसे लम्बी अवधि गुज़ारी और और अभी भी कार्यकारी अध्यक्ष का दायित्व निभा रही हैं. सोनिया गांधी को साल 2004 – 2014 को बीच देश की सबसे शक्तिशाली राजनेता के रूप में दुनिया में देखा जाता था। उनकी अस्वस्थता के बीच पार्टी नए अध्यक्ष के चुनाव की तैयारियां कर रही है। बता दें कि नए पूर्णकालिक अध्यक्ष के लिए कांग्रेस पार्टी का चुनावी कार्यक्रम घोषित हो चूका है, प्रोफ्राम के मुताबिक आगामी 17 अक्टूबर को चुनाव होने हैं और 19 अक्टूबर को कांग्रेस पार्टी को नया अध्यक्ष मिलेगा। सोनिया गाँधी के साथ राहुल और प्रियंका के लिए यह शोक की घड़ी है, अपने पार्टी अध्यक्ष की माँ के निधन की खबर मिलते ही कांग्रेस नेताओं के शोक संदेशों का सिलसिला जारी है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

एम्‍वे इंडिया ने प्रीमियम स्किनकेयर पोर्टफोलियो का किया विस्तार

न्‍यूट्रीलाइट स बॉटैनिकल्स की खूबियों से भरपूर आर्टिस्‍ट्री स्किन...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

कर्नाटक में जज की कुर्सी पर ‘काला जादू’ करने का आरोप, 65 साल की महिला गिरफ्तार

कर्नाटक के चिक्काबल्लापुर से एक हैरान करने वाला मामला...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...