Latest News Today: दामाद के साथ फरार हुई सास,बेटी का घर किया बर्बाद

नेशनलLatest News Today: दामाद के साथ फरार हुई सास,बेटी का घर किया...

Date:

कपूरथला। कहते हैं कि दिल काफी मजबूर चीज है। यह कब और किस पर फिदा हो जाए कोई नहीं जानता। ऐसा ही एक मामला पंजाब के कपूरथला जिले में सामने आया है। जिसमें एक सास अपने दामाद के साथ फरार हो गई। दामाद और सास को एक दूसरे से प्यार हो गया और दोनों बिना ​किसी को बताए फरार हुए। जबकि बेटी की शादी तीन महीने पहले ही हुई थी। कपूरथला जिले के एक गांव में महिला अपने दामाद के साथ चली गई तो यह घटना पूरे गांव और क्षेत्र में चर्चा में आ गई।

Read also: गुजरात चुनाव ने भाजपा को नदी जोड़ने की परियोजना रोकने पर किया मजबूर : जयराम रमेश

बताया जाता है कि दामाद पांच दिन पहले ही ससुराल आया था। जो अपनी सास को लेकर फरार हो गया। परेशान नवविवाहिता और उसके पिता ने गुरदासपुर के थाना पुराना शाला में मां और देवर ने भाई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार कपूरथला जिले के गांव निवासी एक युवती की शादी गुरदासपुर के एक गांव निवासी युवक से हुई थी। नवविवाहिता और उसके देवर ने पुलिस को जानकारी दी कि फरार युवक विदेश जाने की कोशिश में था। इस कारण वह सास के साथ कई बार बाहर आता-जाता रहता था। इस चक्कर में ही सास व दामाद में प्रेम प्रसंग हो गए।

Read also:  आपूर्ति बाधा के दबाव में वाहनों के दाम बढ़ाने को मजबूर हुये भारतीय वाहन निर्माता

इसका पता तब चला जब पांच दिन पहले युवक  ससुराल आया और पासपोर्ट बनवाने के बहाने अपनी सास के साथ फरार हो गया। इसके बाद दोनों की तलाश में रिश्तेदारों और अन्य संभावित स्थानों पर पता किया गया लेकिन कहीं दोनों का पता नहीं चला। दोनों का कोई सुराग नहीं लगा। जो महिला अपने दामाद के साथ फरार हुई है उसके पांच बच्चे हैं। पुराना शाला के थाना प्रभारी हरमिंदर सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि मामला संज्ञान में है। फरार हुए सास और दामाद की तलाश में दबिश दी गई है। जल्द ही दोनों को पकड़ लिया जाएगा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...