Site icon Buziness Bytes Hindi

Aligarh: चार साल की बच्ची को उठाकर ले जा रहा आदमखोर बंदर से भिड़ी मां, बचाई मासूम की जान

अलीगढ़। एक बंदर छत के रास्ते घर के अंदर घुसकर कमरे में खेल रही 4 साल की मासूम बच्ची को उठाकर ले जाने लगा। उसी दौरान बच्चे की मां की नजर बंदर पर पड़ गई। इस खौफनाक नजारे को देख बच्ची की मां के होश उड़ गए। जिसके बाद बंदर और बच्ची की मां के बीच जमकर संघर्ष हुआ। बंदर ने बच्ची को दांतों से बुरी तरह जख्मी कर डाला।

Read also: Twin Towers ध्वस्तीकरण की ट्रायल प्रक्रिया शुरू,ऐेसे गिराए जाएंगे दोनों टावर

आदमखोर बंदरों के खौफनाक आतंक बढता जा रहा है। बंदर से लड़कर अपनी 4 वर्षीय मासूम बच्ची प्रिया की मां डोली ने जान बचाई। बंदर के हमले से घायल हुई बच्ची को उसकी मां डोली आनन-फानन में उपचार के लिए रामघाट रोड स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय में उपचार के लिए पहुंची।

जहां डॉक्टरों के द्वारा उसकी मासूम बच्ची को बंदर के हुए हमले के बाद एआरवी का टीका लगाया गया। इस दौरान अस्पताल में मौजूद डोली ने अपनी मासूम बच्ची प्रिया के साथ आदमखोर बंदर के द्वारा की गई घटना की जानकारी लोगों को बताई तो आदमखोर बंदर की कहानी सुनते ही लोगों के पैरों तले जमीन खिसक गई और उनके होश उड़ गए। तो वही लोग बंदर की इस खौफनाक दास्तान को सुन हैरान रह गए।

Exit mobile version