देहरादून में मिले एक तिहाई से अधिक नये कोरोना संक्रमित

उत्तराखंडदेहरादून में मिले एक तिहाई से अधिक नये कोरोना संक्रमित

Date:


देहरादून में मिले एक तिहाई से अधिक नये कोरोना संक्रमित

उत्तराखंड में 254 और देहरादून में 90 नये संक्रमित मिले
हरिद्वार के मुख्य शिक्षा अधिकारी भी हुए कोरोना संक्रमित

देहरादून । उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में कोरोना संक्रमण का प्रसार चिंताजनक रूप लेता जा रहा है। मंगलवार को जहां राज्य में कोरोना के 254 नए मरीज मिले वहीं अकेले देहरादून में कोरोना संक्रमण के 90 मामले मिले हैं। ऐसे में देहरादून प्रशासन की चिंता बढ़ गयी है। हालांकि राज्य में रिकवरी दर 93 प्रतिशत और संक्रमण दर घटकर 5 प्रतिशत हो जाने से थोड़ी राहत की सांस मिली है। मगर कोरोना संक्रमण को रोकने के लिये और अधिक प्रयास और लोगों को जागरूक करना आवश्यक है।

मंगलवार को राज्य में मिले कोरोना के 254 नए मरीज के साथ कुल मरीजों की संख्या 92366 हो गई है। वहीं आज 9 संक्रमितों की मौत के बाद कोरोना से जान गंवाने वालों का आंकड़ा 1544 हो गया है। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार देहरादून में 90, नैनीताल में 76, हरिद्वार में 17, टिहरी में 13, पिथौरागढ़ में 12, यूएस नगर में 12, उत्तरकाशी जिले में 10, अल्मोड़ा में 10, चम्पावत में 7, चमोली में 4, रुद्रप्रयाग में 2, बागेश्वर में 1 लोगों में कोरोना संक्रमण पाया गया है।

मंगलवार को विभिन्न अस्पतालों से कुल 483 मरीजों को डिस्चार्ज किये जाने के बाद राज्य में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 85583 हो गई है। जबकि 3717 मरीजों का अब भी विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। हरिद्वार के मुख्य शिक्षा अधिकारी कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद उनके कार्यालय को तीन दिन के लिए बन्द कर सेनेटाइजेशन काम शुरू कर दिया गया है। वहीं कार्यालय में तैनात स्टाफ का कोरोना टेस्ट कराया जा रहा है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related