Share Market News: इस हफ्ते कैसा रहेगा शेयर बाजार, बेंचमार्क सूचकांकों पर दिखेगा असर

UncategorizedShare Market News: इस हफ्ते कैसा रहेगा शेयर बाजार, बेंचमार्क सूचकांकों पर...

Date:

Share Market News: आज से बाजार का नया सप्ताह शुरू हो रहा है। इस सप्ताह भी शेयर बाजार में उतार चढ़ाव की आशंका जताई जा रही है। इस हफ्ते घरेलू शेयर बाजार में कई बदलाव देखने को मिलेंगे। भारतीय बाजार के लिए ये हफ्ता विश्लेषकों के अनुसार डेरिवेटिव कॉन्ट्रैक्ट की निर्धारित महीने की समाप्ति के बीच holiday week में अस्थिरता का सामना करना पड़ सकता है।
वैश्विक रुझान से बेंचमार्क सूचकांकों पर असर देखने को मिलने के संकेत हैं। विदेशी संस्थागत निवेशकों FII का मानसून चाल और ट्रेडिंग गतिविधियों पर फोकस रहेगा। भारतीय शेयर बाजार इस बार बुधवार को बकरीद के मौके पर बंद रहेगा। इस दिन शेयर बाजार में कोई कारोबार नहीं होगा।

इन फैक्टर्स पर निर्भर करेगी बाजार की चाल

रिसर्चर की माने तो इस हफ्ते बाजार में साफ संकेतों की कमी की उम्मीद कम है। जून के अंत में एफ एंड ओ कॉन्ट्रेक्ट में कुछ अस्थिरता आ सकती है। इसकी वजह ट्रेडर्स अपनी स्थिति को बढ़ा रहे हैं। इस हफ्ते बाजार में मानसून पर सबकी नजर होगी। वैश्विक बाजारों में, निवेशक कच्चे तेल की कीमतों, डॉलर इंडेक्स और अमेरिकी बॉन्ड यील्ड पर भी फोकस रखेंगे।

जून महीने के डेरिवेटिव कॉन्ट्रैक्ट की निर्धारित समाप्ति के कारण इस सप्ताह अस्थिरता अधिक रहेगी। इसके लिए अमेरिकी बाजारों पर नजर रख रहे हैं। बाजार में अभी गिरावट देखी जा रही है। बाजार में 33,500 से ऊपर स्थिरता है। डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज DJIA से उम्मीदें रिकवरी की हैं। मुनाफावसूली के दौर के बाद सूचकांकों के प्रदर्शन पर फोकस रहेगा। वैश्विक शेयर बाजारों में मंदी का रुख और केंद्रीय बैंकों द्वारा ब्याज दरों में बढ़ोतरी की चिंता ने पिछले हफ्ते निवेशकों को काफी हतोत्साहित कर दिया।

भारतीय बाजार में जारी है तेजी

भारतीय बाजार में पिछले दिनों गिरावट देखी गई है। पिछले हफ्ते बीएसई बेंचमार्क सेंसेक्स 405.21 अंकों या 0.63 प्रतिशत गिर गया। बीएसई बैरोमीटर गुरुवार को 63,601.71 के रिकॉर्ड इंट्रा.डे शिखर पर पहुंच गया था।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related