मोदी सरकार की सबके सामने झुकने की प्रवृति देश के लिए बन सकती है खतरनाक : राहुल

फीचर्डमोदी सरकार की सबके सामने झुकने की प्रवृति देश के लिए बन...

Date:


मोदी सरकार की सबके सामने झुकने की प्रवृति देश के लिए बन सकती  है खतरनाक : राहुल

नयी दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि भारत सरकार की दूसरों के समक्ष झुकने की प्रवृत्ति बन गई है और देश के लिए इससे गंभीर संकट पैदा हो सकता है।

झुकने का रवैया खतरनाक
राहुल गांधी ने कहा कि चीन को सम्मान करना आना चाहिए लेकिन भारत सरकार का हरेक के समक्ष झुकने का रवैया देश को एक खतरनाक संकट की तरफ ले जा रहा है।”

सीडीएस का फोटो पोस्ट किया
इसके साथ ही उन्होंने सीडीएस विपिन रावत के साथ ही भारतीय सेना के अधिकारियों की एक फोटो पोस्ट किया है जिसके कैप्शन में लिखा है कि देश के सैन्य प्रमुख ने कहा है कि चीन के साथ संघर्ष हुआ तो यह बड़ा रूप ले सकता है।

देश में सैन्य अधिकारियों की कमी
इससे पहले कांग्रेस प्रवक्ता रणजीत सिंह सुरजेवाला ने यहां संवाददाता सम्मेलन में आरोप लगाया कि देश में सैन्य अधिकारियों की कमी है और सरकार उस पर ध्यान नहीं दे रही है। उन्होंने कहा कि यहां तक माउंटेन कोर में 70 हजार सैनिकों की तैनाती की जानी थी लेकिन सरकार ने पैसे की कमी बताकर इसे भी खारिज किया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...