AAP को कुचलना चाहती है मोदी सरकार, केजरीवाल का आरोप

पॉलिटिक्सAAP को कुचलना चाहती है मोदी सरकार, केजरीवाल का आरोप

Date:

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने आज भाजपा पर 24 घंटे गन्दी राजनीती का आरोप लगाते हुए कहा कि दरअसल भाजपा का एक ही उद्देश्य है कि कैसे आम आदमी पार्टी कुचला जा सके, अरविन्द केजरीवाल को कैसे ख़त्म किया जा सके. उसे देश में बढ़ती मंहगाई और बेरोज़गार होते नौजवानी की कोई परवाह नहीं है. केजरीवाल आबकारी नीति घोटाला मामले में आप नेता और कारोबारी विजय नायर की गिरफ़्तारी पर बोल रहे थे. केजरीवाल ने आरोप लगाया कि विजय नायर पर दबाव बनाया जा रहा है कि वो इस मामले में मनीष सिसोदिया का नाम ले. बता दें कि विजय नायर गुजरात में आम आदमी पार्टी का कम्युनिकेशन विभाग संभाल रहे हैं और गुजरात में जल्द ही चुनाव होने वाले हैं, आम आदमी पार्टी वहां भाजपा को ललकार रही है. 

केजरीवाल ने कहा कि AAP दिल्ली और पंजाब में विजय यात्रा से भाजपा बेचैन है, उसे लग रहा है कि यह विजय यात्रा गुजरात में चलेगी। केजरीवाल ने कहा कि उनका सोचना सही है, AAP की जीत का यह सिलसिला दिल्ली, पंजाब और अब गुजरात होता हुआ पूरे देश में जारी रहेगा. केजरीवाल ने कहा कि विजय नायर AAP का एक अदना सा कार्यकर्ता है, पंजाब में उसने ने बहुत अच्छा काम किया, सरकारबनवाने में बड़ी भूमिका निभाई और अब उसे गुजरात की ज़िम्मेदारी सौंपी गयी है, भाजपा इसीलिए परेशान है कि विजय नायर बेहतरीन कम्युनिकेशन स्ट्रेटजी बनाता है. 

केजरीवाल ने आरोप लगाया कि पिछले कई  दिनों से उसके साथ जोर-जबर्दस्ती की जा रही है कि वह आबकारी नीति मामले में मनीष सिसोदिया का नाम ले लो वरना उसे अंजाम भुगतना पड़ेगा। अब उसे गिरफ्तार कर लिया गया, इसलिए किन झूठ बोलने से साफ़ मना कर दिया। भाजपा किसी भी हालत में मनीष सिसोदिया को इस कथित मामले में फंसाना चाहती है. गुजरात की सड़कों पर लोग सत्ताधारी सरकार बहुत गाली दे रहे हैं. भाजपा की असली बेचैनी गुजरात को लेकर है यही कारण है कि वो AAP नेताओं को लगातार परेशान कर रही है लेकिन गुजरात के लोगों ने अब मन लिया है कि 27 साल से चल रहे भाजपा के ज़ुल्म और अत्याचार को मिटाकर रहेंगे.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related