प्रदर्शनकारियों की आवाज को दबाती मोदी सरकार: राहुल

फीचर्डप्रदर्शनकारियों की आवाज को दबाती मोदी सरकार: राहुल

Date:


प्रदर्शनकारियों की आवाज को दबाती मोदी सरकार: राहुल

नयी दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सरकार पर किसान आंदोलन की अनदेखी करने का आरोप लगते हुए आज कहा कि वह जनता की समस्याओं का समाधान करने की बजाय सिर्फ अपने पूंजीपति मित्रों के हितों को महत्व देती है।

आवाज दबाने का प्रयास
राहुल गांधी ने कहा कि सरकार की नीतियों के खिलाफ अपने हितों के लिए समाज का जो भी वर्ग विरोध करता है सरकार उनकी चिंता को दूर करने की बजाय उन्हें देशद्रोही, नक्सली, कोरोना वाहक या खालिस्तानी कहकर उनकी आवाज दबाने का प्रयास करती है।

राहुल का ट्वीट
राहुल गांधी ने ट्वीट किया , “ मोदी सरकार के लिए -विरोध प्रदर्शन करनेवाले छात्र राष्ट्रविरोधी हैं।अपनी समस्याओं को लेकर चिंतित नागरिक शहरी नक्सली हैं। प्रवासी मजदूर कोविड महामारी के वाहक हैं। दुष्कर्म पीड़ित कुछ भी नहीं हैं। विरोध करने वाले किसान खालिस्तानी हैं और पूंजीपति सबसे अच्छे दोस्त हैं।”

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related