MLC चुनाव के नतीजे आज आएंगे, Meerut सहित सभी 27 जिला मुख्यालय में शुरू हुई मतगणना

न्यूज़MLC चुनाव के नतीजे आज आएंगे, Meerut सहित सभी 27 जिला मुख्यालय...

Date:

लखनऊ। स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र यानी एमएलसी चुनाव 2022 की 27 विधान परिषद सीटों के परिणाम आज आएंगे। मेरठ सहित सभी 27 जिलों के मुख्यालय पर आज सुबह 8 बजे मतगणना शुरू हो गयी। मतगणना से पहले आयोग और पुलिस प्रशासन  ने तैयारियां पूरी कर ली। एमएलसी की खाली पड़ी 27 सीटों पर 9 अप्रैल को मतदान हुआ था।

इन जिलों में शुरू हुई मतगणना:- 
शाहजहांपुर, मुरादाबाद,सीतापुर, बरेली, रायबरेली, लखनऊ,सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, बहराइच,बाराबंकी,  अयोध्या,गोंडा, गोरखपुर, बस्ती, आजमगढ़, देवरिया, गाजीपुर, बलिया, वाराणसी,जौनपुर, झांसी, प्रयागराज, फर्रुखाबाद,फतेहपुर के अलावा आगरा, मेरठ व सहारनपुर हैं।

Read also: मुलायम परिवार से निकलने वाली है सियासत की नई धार,नए मोड पर शिवपाल की राह

प्रदेश की इन सीटों पर हुआ था मतदान:- 
प्रदेश की जिन एमएलसी सीटों के लिए मतदान हुआ था उनमे  रामपुर-बरेली,
मुरादाबाद-बिजनौर,  सीतापुर, पीलीभीत-शाहजहांपुर, रायबरेली, प्रतापगढ़,लखनऊ-उन्नाव,  बाराबंकी, बहराइच, सुल्तानपुर, गाजीपुर, आजमगढ़-मऊ,  जौनपुर, इलाहाबाद, वाराणसी, कानपुर-फतेहपुर, झांसी-जालौन-ललितपुर, आगरा-फिरोजाबाद, इटावा-फर्रुखाबाद मुजफ्फरनगर-सहारनपुर, मेरठ-गाजियाबाद,  फैजाबाद,गोंडा,  गोरखपुर-महाराजगंज, बस्ती-सिद्धार्थनगर, देवरिया और बलिया सीट शामिल है।

मतदान के लिए जो अर्द्धसैनिक बल उपलब्ध कराया गया था वह आज मतगणना पूरी होने तक जिलों में रहेंगे। सभी मतगणना केंद्रों पर आब्जर्वर तैनात है। स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन निकाय क्षेत्र यानी एमएलसी चुनाव के लिए 35  सीटों पर 36 सदस्यों के चुनाव की प्रक्रिया चार फरवरी को शुरू की गई थी। लेकिन विधानसभा चुनाव के कारण आगे बढ़ा दिया था। 36 एमएलसी सीटों में 9 पर भाजपा निर्विरोध चुनाव जीत चुकी है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...