विधायक-सांसद बोले हरीश रावत को घोषित करें सीएम का चेहरा

उत्तराखंडविधायक-सांसद बोले हरीश रावत को घोषित करें सीएम का चेहरा

Date:


विधायक-सांसद बोले हरीश रावत को घोषित करें सीएम का चेहरा

  • कांग्रेस नेतृत्व ने हरीश रावत सहित वरिष्ठ नेताओं को बुलाया दिल्ली

देहरादून। हरीश रावत के ट्वीट ‘अब विश्राम का समय आ गया है’ और उसमें कांग्रेस संगठन पर सहयोग न करने के आरोपों ने उत्तराखंड कांग्रेस में हलचल मचा दी है। एक और जहां कांग्रेस विधायक और सांसद ने पूर्व सीएम हरीश रावत को आगामी विधानसभा चुनाव के लिए मुख्यमंत्री चेहरा घोषित करने की मांग की है। वहीं कांग्रेस नेतृत्व ने इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए हरीश रावत सहित उत्तराखंड के वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं को दिल्ली तलब किया है।

Read also: कांग्रेस के बागी नेताओं के खिलाफ हरीश रावत सख्त

गौरतलब है कि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत काफी समय से खुद संगठन में उपेक्षित महसूस कर रहे थे। इशारों-इशारों में अपनी पीड़ा व्यक्त करने वाले हरीश रावत ने बुधवार को ट्वीट किया और संगठन द्वारा सहयोग ना की जाने की बात कहते हुए कांग्रेस नेतृत्व पर भी नजरअंदाजी करने का इशारा किया। उत्तराखंड कांग्रेस में हलचल मचा देने वाली इस पोस्ट के बाद राज्यसभा सदस्य प्रदीप टम्टा, जागेश्वर विधायक और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल और धारचूला विधायक हरीश धामी ने पूर्व सीएम हरीश रावत का खुलकर समर्थन किया है। इन तीनों ने एक सुर से कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं से लेकर आम जनता तक की पहली पसंद हरीश रावत ही हैं। इसलिए केंद्रीय नेतृत्व को उन्हें आगामी उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित करना चाहिए। गोविंद सिंह कुंजवाल ने जहां भी हरीश रावत जायेंगे उनके साथ ही जाने की बात कही है। वहीं विधायक हरीश धामी ने हरदा को सीएम चेहरा घोषित न किए जाने पर अलग लाइन में सबसे आगे खड़े होने की बात कह संगठन को परेशानी में डाल दिया है।

पूर्व सीएम को लेकर कांग्रेस संगठन में उठे बगावत के सुरों को लेकर कांग्रेसी नेतृत्व ने मामले की बागडोर अपने हाथ में ले ली है। कांग्रेस हाईकमान ने गुरुवार को उत्तराखंड के वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं को दिल्ली तलब कर लिया है। बताया जा रहा है कि गुरुवार शाम को उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल सहित कई वरिष्ठ नेता दिल्ली पहुंचेंगे। शुक्रवार को आलाकमान के साथ होने वाली बैठक में हरीश रावत की नाराजगी और संगठन में हुई दोफाड़ का हल निकालने का प्रयास किया जाएगा।

Read also: उत्तराखंड में हरीश रावत को पसंद कर रहे लोग, लेकिन कांग्रेस दूर-दूर तक मैदान से गायब

अमरिंदर सिंह ने किया तंज, आप जो बोते हैं वहीं काटते हैं

हरीश रावत को लेकर पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने ट्वीट कर लिखा ‘आप जो बोते हैं वही काटते हैं।’ अमरिंदर सिंह ने हरीश रावत को भविष्य की कोशिशों के लिए शुभकामनाएं भी दी लेकिन कोष्ठक में यह भी लिखा कि ‘अगर हो तो।’ कैप्टन का हरीश रावत पर तंज कसना स्वाभाविक ही है क्योंकि जिस समय अमरिंदर सिंह पंजाब के मुख्यमंत्री थे और उनकी प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू से ठनी हुई थी उस वक्त हरीश रावत ही पंजाब कांग्रेस के प्रभारी थ।े लेकिन हरीश रावत का झुकाव सिद्धू की ओर रहा और अमरिंदर सिंह को पंजाब मुख्यमंत्री का पद छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा था। तभी से कैप्टन और हरीश रावत के बीच तीखी बयानबाजी जारी है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related