राम मंदिर चंदे का दुरूपयोग पाप है, उनकी आस्था का अपमान है: प्रियंका वाड्रा

फीचर्डराम मंदिर चंदे का दुरूपयोग पाप है, उनकी आस्था का अपमान है:...

Date:


राम मंदिर चंदे का दुरूपयोग पाप है, उनकी आस्था का अपमान है: प्रियंका वाड्रा

नई दिल्ली: अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट द्वारा राम मंदिर के लिए जमीन की खरीदारी में भ्रष्टाचार की ख़बरों पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गाँधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गाँधी ने ज़ोरदार हमला है और कथित घोटाले को अधर्म बताया है.

राहुल गाँधी ने अपने ट्वीट में कहा “श्रीराम स्वयं न्याय हैं, सत्य हैं, धर्म हैं- उनके नाम पर धोखा अधर्म है!

वहीँ पार्टी महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गाँधी वाड्रा ने इसे आस्था का अपमान बताया है.

प्रियंका ने अपने ट्वीट में लिखा है “करोड़ों लोगों ने आस्था और भक्ति के चलते भगवान के चरणों में चढ़ावा चढ़ाया। उस चंदे का दुरुपयोग अधर्म है, पाप है, उनकी आस्था का अपमान है।”

गौरतलब है कि समाजवादी पार्टी ने अयोध्या में और आम आदमी पार्टी ने लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आरोप लगाया कि ट्रस्ट के सचिव चंपत राय ने, जो जमीन कुछ समय पहले सिर्फ दो करोड़ रुपये में बिकी थी, उसी जमीन को कुछ वक्त बाद 18.5 करोड़ रुपये में खरीद कर बड़ा घपला किया है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Airtel के सभी पोस्टपेड प्लान्स में अब फ्री इंटरनेशनल रोमिंग का फायदा

मेरठ : भारत की प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाताओं में...

Trump-Putin Diesel Deal: रूस से डीजल खरीदेगा अमेरिका, फैसले पर भड़के जेलेंस्की

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर...