राजस्थान में मोब लिंचिंग: गौ तस्करी के शक में भीड़ ने शख्स की पीट-पीटकर की हत्या

फीचर्डराजस्थान में मोब लिंचिंग: गौ तस्करी के शक में भीड़ ने शख्स...

Date:


राजस्थान में मोब लिंचिंग: गौ तस्करी के शक में भीड़ ने शख्स की पीट-पीटकर की हत्या

जयपुर: राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में गायों की तस्करी के आरोप में एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. जबकि दूसरे की हालत नाजुक बनी हुई है. पीड़ित मध्य प्रदेश के अचलपुर का रहने वाला है.

दरअसल रविवार देर रात गायों को ले जा रहे वाहन में दो लोग जब वो गाड़ी लेकर बेगू नामक जगह पर पहुंचे तो भीड़ ने उन्हें घेर लिया और गौ तस्करी के आरोप में उन दोनों की पिटाई शुरू कर दी. भीड़ की पिटाई से बाबूलाल भील की अस्पताल ले जाते हुए मौत हो गई जबकि दूसरे को घायल अवस्था में अस्पताल में दाखिल कराया गया है, जहां उसकी भी हालत नाजुक बनी हुई है.

राजस्थान पुलिस ने इस सिलसिले में कुछ लोगों को हिरासत में लिया है. अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अपराध रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि 13-14 जून की मध्य रात्रि चित्तौड़गढ़ जिले के बिलखंडा चौराहे से दो व्यक्ति गोवंश लेकर मध्य प्रदेश जा रहे थे. उन्होंने बताया कि उन दो व्यक्तियों पर भीड़ ने हमला कर दिया. इनमें से एक बाबू भील (25) ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. दूसरे घायल की पहचान पिंटू भील के रूप में की गई है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...