Site icon Buziness Bytes Hindi

डल झील से मिला मिसाइल का मलबा, ऑपरेशन सिंदूर से जुड़ा मामला

Missile debris found in Dal Lake

न्यूज़ डेस्क – जम्मू-कश्मीर की डल झील में शनिवार को मिसाइल का मलबा बरामद हुआ। यह मलबा मई में भारत और पाकिस्तान के बीच हुई झड़प के दौरान फटे एक मिसाइल का बताया जा रहा है। झील संरक्षण एवं प्रबंधन प्राधिकरण की टीम को झील की सफाई के दौरान यह टुकड़ा मिला। इसके बाद इसे जांच के लिए पुलिस को सौंप दिया गया।

डल झील की नियमित सफाई के दौरान काम कर रहे कर्मचारियों को यह मलबा नजर आया। यह वही मिसाइल का हिस्सा है जो मई में झील में गिरकर फटा था। उस समय झील की सतह से धुआं उठता देखा गया था।

22 अप्रैल को पहलगाम में पाकिस्तानी आतंकियों ने 26 पर्यटकों को धर्म पूछकर मौत के घाट उतार दिया था।

इसके जवाब में भारत ने 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया। इसमें PoK और पाकिस्तान में आतंकी कैंप्स को निशाना बनाया गया।

जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान ने मिसाइल और ड्रोन से हमला किया, लेकिन भारत के एयर डिफेंस सिस्टम ने उन्हें मार गिराया।

झड़प के दौरान भारत ने पाकिस्तान के 11 एयरबेस तबाह किए।

हालात बिगड़ने पर पाकिस्तान ने सीजफायर की मांग की।

डल झील से मिला यह मलबा उन धमाकों की याद दिलाता है, जिनकी गूंज मई में श्रीनगर तक सुनी गई थी। अब यह मलबा सुरक्षा एजेंसियों के लिए जांच का अहम सबूत होगा।

Exit mobile version